22 Nov 2024 11:30 AM IST
अजित पवार के गुट के नेताओं ने नतीजों से पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए पैरवी शुरू कर दी है। एग्जिट पोल में महायुति को बढ़त मिलते देख अब इस गठबंधन में सभी घटक दलों में अपना मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती दिख रही है। आपको बता दें बारामती में अजित पवार के ‘भावी मुख्यमंत्री’ के पोस्टर लगाए गए हैं।
22 Nov 2024 11:07 AM IST
पटना की रहने वाली एक लड़की की शादी 2021 में शाहबाज हसन नाम के युवक से हुई थी। इसके बाद उसका पति कतर चला गया। उसने अपनी पत्नी को कतर बुलाया। वहां वह कुछ दिनों तक अपने पति के साथ रही। लड़की ने आरोप लगाया है बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद उसके पति ने उसे 10 लाख रुपये में कतर के एक शेख को बेच दिया।
22 Nov 2024 10:08 AM IST
संभल मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष ने कई ऐतिहासिक तर्क देने शुरू कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि मंदिर पृथ्वीराज चौहान के शासन से पहले बना था, जबकि मुगल काल में मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी। मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ शाम को मस्जिद का सर्वे किया।
22 Nov 2024 09:21 AM IST
आज भाजपा संगठन के चुनाव को लेकर बैठक करेगी। भाजपा अध्यक्ष 30 नवंबर से पहले मंडल स्तर के चुनाव संपन्न कराना चाहती है। सूत्रों की मानें तो भाजपा दिसंबर तक राज्य स्तर के संगठन चुनाव संपन्न कराना चाहती है, ताकि जनवरी में भाजपा अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सके।
22 Nov 2024 08:40 AM IST
पीएम ने गुयाना में जॉर्जटाउन में महात्मा गांधी स्मारक पर राम भजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भजन के दौरान पीएम ने मंजीरा बजाया।वीडियो में पीएम पूरी तरह से राम भक्ति में मग्न नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी की प्रोमेनेड गार्डन की यात्रा महत्वपूर्ण थी क्योंकि पीएम की यात्रा ने गुयाना में प्रवासी भारतीयों को उत्साहित किया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी न केवल एक आध्यात्मिक इशारा थी, बल्कि एकता और साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी थी।
22 Nov 2024 07:49 AM IST
अख्तरुल ईमान ने कहा कांग्रेस और आरजेडी के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं और हम जल्द ही उन्हें पार्टी में शामिल कराने का काम करेंगे। साथ ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
21 Nov 2024 14:33 PM IST
अडानी समूह के प्रवक्ता ने कहा, अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग द्वारा अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और उनका खंडन किया गया है। जैसा कि अमेरिकी न्याय विभाग ने खुद कहा है, अभियोग में लगाए गए आरोप केवल आरोप हैं और जब तक दोषी साबित नहीं हो जाते, तब तक प्रतिवादियों को निर्दोष माना जाएगा।
21 Nov 2024 14:08 PM IST
सारा मैक्ब्राइड ने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया और सुर्खियों में छाई रहीं। इनका जन्म एक पुरुष के रूप में हुआ था और अब ये एक ट्रांसजेंडर महिला हैं। अब उनको लेकर बवाल मच गया है। रिपब्लिकन पार्टी की महिला सांसद नैंसी मेस ने कहा है कि वो सारा मैक्ब्राइड को कैपिटल हिल में लेडीज टॉयलेट इस्तेमाल नहीं करने देंगी।
21 Nov 2024 13:12 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्ट ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं।छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे, तो वहीं किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे।
21 Nov 2024 13:06 PM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए महाविकास अघाड़ी में तकरार देखने को मिल रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि नई सरकार का सीएम कांग्रेस पार्टी से ही होगा, तो वहीं शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पटोले के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम नहीं मानेंगे।