29 Jan 2025 14:45 PM IST
मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद साधु-संतों का दूसरा शाही स्नान शुरू हो गया है। भगदड़ के बाद जूना अखाड़ा, जगद्गुरु रामभद्राचार्य समेत कई महामंडलेश्वरों ने अपने रथ वापस लौटा दिए और सांकेतिक शाही स्नान कर रहे हैं.
29 Jan 2025 13:53 PM IST
महाकुंभ का आज दूसरा अमृत स्नान है। बुधवार को 17वें दिन अब तक 4.25 करोड़ डुबकी लगा चुके हैं। भगदड़ मचने के बाद कुछ देर के लिए शाही स्नान रोक दिया गया था लेकिन अब साधु-संत रथों और गाड़ियों में सवार होकर संगम के लिए निकल पड़े हैं।
29 Jan 2025 13:09 PM IST
संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बजे मची भगदड़ में 20 श्रद्धालुओं की जान जाने की खबर है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी मौत या घायलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। भगदड़ को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी पार्टी सीएम योगी को घेरने में लग गई है।
29 Jan 2025 12:57 PM IST
संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बजे मची भगदड़ में 20 श्रद्धालुओं की जान जाने की खबर है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी मौत या घायलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
29 Jan 2025 12:26 PM IST
संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बजे मची भगदड़ में 14 श्रद्धालुओं की जान जाने की आशंका है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी मौत या घायलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
29 Jan 2025 12:04 PM IST
संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बजे मची भगदड़ में 14 श्रद्धालुओं की जान जाने की बात सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस हादसे को लेकर पहला बयान सामने आया है।
29 Jan 2025 11:33 AM IST
संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बजे मची भगदड़ में 14 श्रद्धालुओं की जान जाने की आशंका है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी मौत या घायलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
29 Jan 2025 11:16 AM IST
मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान को महाकुंभ का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है. यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि 144 साल बाद दुर्लभ 'त्रिवेणी योग' बना है. इसके चलते अनुमान है कि कुंभ में करीब 10 करोड़ श्रद्धालु शामिल होंगे.
29 Jan 2025 10:52 AM IST
महाकुंभ मेले में मंगलवार की आधी रात भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गई। इस हादसे में लगभग 17 से ज्यादा लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे को लेकर और कई मौतों के बाद महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी रो पड़े।
29 Jan 2025 10:47 AM IST
संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बजे मची भगदड़ में 14 श्रद्धालुओं की जान जाने की आशंका है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी मौत या घायलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इधर घटना को लेकर राजनीति भी शुरू हो चुकी है।