29 Jan 2025 06:56 AM IST
संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बने भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 14 श्रद्धालुओं की जान चली गई है। हालांकि अब तक प्रशासन ने मौत या घायलों को लेकर अपनी तरफ से जानकारी नहीं दी है।
29 Jan 2025 06:30 AM IST
महाकुंभ में मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई जिसमें 14 लोगों के मरने की खबर आ रही है, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
28 Jan 2025 23:10 PM IST
अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार को मौनी अमावस्या पर लगभग 10 करोड़ लोग डुबकी लगाएंगे। यह दुनिया के कई देशों की जनसंख्या से ज्यादा होगी। वर्तमान में वियतनाम, कांगों, मिस्र, तुर्की, ईरान, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों की....
28 Jan 2025 21:35 PM IST
मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक कबीर खान महाकुंभ में पहुंच गए हैं. मुस्लिम धर्म से होने के बावजूद उन्होंने संगम में स्नान करने का फैसला किया है. सलमान खान, कार्तिक आर्यन और रणवीर सिंह जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके निर्देशक ने कहा है कि महाकुंभ में डुबकी लगाना भारत की संस्कृति से जुड़ा है.
28 Jan 2025 21:08 PM IST
महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बनाने के लिए योगी सरकार ने विशेष तैयारी की है। इस अमृत स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं पर आसमान से गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा की जाएगी।
28 Jan 2025 17:54 PM IST
महाकुंभ नगर मंगलवार को विश्व की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बन गया। यहां की आबादी 4 करोड़ को पार कर गई। अगर इसमें प्रयागराज जिले की आबादी को जोड़ दें तो फिर यह संख्या 4 करोड़ 60 लाख पहुंच जाती है।
28 Jan 2025 17:51 PM IST
प्रयागराज में लगे महाकुंभ का आज 16वां दिन है। मंगलवार को अब तक 4 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं।
28 Jan 2025 15:06 PM IST
दुनिया भर से लोग महाकुंभ में आए हैं और हिन्दू देवी देवताओं की पूजा कर रहे हैं। अब तो एक रशियन महिला अघोरी से इतनी आकर्षित हो गई कि उससे शादी ही कर ली।
28 Jan 2025 12:31 PM IST
महाकुंभ जा रही दो ट्रेनों पर पथराव की खबर सामने आई है। देर रात ट्रेन पर पथराव किए गए और तोड़फोड़ की गई। ट्रेन पूरी तरह से भरी हुई थी।
28 Jan 2025 11:25 AM IST
बुढ़ापे में माता-पिता के लिए सबसे बड़ा सहारा उनके बच्चे होते हैं. ये बच्चे वही हैं जिन्हें उनके माता-पिता ने बचपन से पाला है. लेकिन इस कलियुग में जब बच्चों की बारी आती है अपने माता-पिता की सेवा करने की, तो वे उन्हें कहीं भी अकेला छोड़ देते हैं.