14 Jan 2025 10:17 AM IST
मकर संक्रांति का यह पर्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक भी है। मकर संक्रांति का त्योहार लोगों को एक साथ जोड़ता है और रिश्तों के मजबूत बनाता है। इस दिन से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं भी हमारे ग्रंथों में मिलती हैं, जो हमें जीवन सही तरीके से जीने का सबक सिखाती हैं।
14 Jan 2025 10:04 AM IST
प्रयागराज में लगे महाकुंभ का आज प्रथम शाही स्नान है। 13 अखाड़े के साधु-संत एक-एक करके अमृत स्नान करने आ रहे हैं। नागा साधुओं का जत्था भी स्नान के लिए निकल पड़ा है।
14 Jan 2025 09:32 AM IST
आज पूरे देश में मकर संक्रांति का पावन पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश में करते हैं। इसके साथ ही यह त्योहार नए आरंभ और समृद्धि का संदेश देता है। इस साल भी मकर संक्रांति बड़े धूमधाम से मानाई जा रही है।
14 Jan 2025 08:37 AM IST
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मकर संक्रांति सामान्यत: 14 जनवरी को मनाई जाती है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.
14 Jan 2025 08:21 AM IST
13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है, जहां आज पहला अमृत स्नान हो रहा है। हालांकि इस दौरान लॉरेन को महाकुंभ में स्नान न कर पाने का बेहद अफ़सोस है। बता दें निरंजनी अखाड़ा के प्रमुख स्वामी कैलाशानंद गिरि ने जानकारी दी कि लॉरेन उनके शिविर में ठहरी हुई हैं.
14 Jan 2025 07:42 AM IST
महाकुंभ में मकर संक्रांति पर मंगलवार को 'शाही स्नान' भी शुरू हो गया है, जिसे 'अमृत स्नान' के समान है। इस 'अमृत स्नान' के लिए अखाड़े जुलूस निकाल रहे हैं। सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के संत पहला पवित्र स्नान करेंगे।
13 Jan 2025 21:39 PM IST
प्रयागराज : महाकुंभ पर यूपी सरकार ने कितना खर्च किया ? इसकी चर्चा देश-विदेश में हो रही है। इस बार तो योगी सरकार ने 7000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। क्या आपको पता है कि एक समय यह भी था कि महाकुंभ का आयोजन मात्र 20,000 रुपये में संपन्न हुआ था।
13 Jan 2025 21:01 PM IST
यूपी के प्रयागराज में सोमवार से दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन 'महाकुंभ 2025' शुरू हो गया है। महाकुंभ की चर्चा विश्व के हर कोने में हो रही है।। ऐसे में करीब 40 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
13 Jan 2025 20:25 PM IST
Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 की शुरुआत संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी को हो गई है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु और विदेशी पर्यटक शामिल हो रहे हैं. साथ ही दुनिया के अलग अलग देशों के लोग महाकुंभ का अद्भूत नजारा देखने और मोक्ष प्राप्त करने की लालसा से आ रहे हैं.
13 Jan 2025 19:44 PM IST
प्रयागराज में आज से महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हो गया है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पहले ‘अमृत स्नान’ के साथ आस्था की डुबकी लगाई।