17 Feb 2025 22:14 PM IST
बिहार पुलिस के मुखिया विनय कुमार ने रेलवे के एडीजी को कड़ा निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के बाद बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की चौकसी को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन के हर कोने की कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
17 Feb 2025 21:16 PM IST
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी राज्य सरकार से मांग है कि कुंभ स्नान का समय बढ़ाया जाए। इस कुंभ का आयोजन सम्राट हर्षवर्धन के समय से हो रहा है, लेकिन बीजेपी वाले यह साबित करना चाहते हैं कि उन्होंने ही कुंभ शुरू किया है।
17 Feb 2025 17:10 PM IST
17 फरवरी को 3 बजे तक 95 लाख लोगो ने डुबकी लगाई। प्रशासन ने अनुमान जताया है कि आज भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर सकते हैं। 13 जनवरी से अब तक 54 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
17 Feb 2025 16:55 PM IST
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो महाकुंभ मेले का है। वीडियो में एक रिपोर्टर, डीएम को थप्पड़ मारता हुआ दिख रहा है।
17 Feb 2025 16:25 PM IST
महाकुंभ में सोमवार को एक बार फिर से आग लग गई। सेक्टर-8 स्थित कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविर में दो-दो तंबू जल गए हैं।
17 Feb 2025 12:02 PM IST
17 फरवरी को 10 बजे तक 58.13 लाख लोगो ने डुबकी लगाई। प्रशासन ने अनुमान जताया है कि आज भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर सकते हैं। अब तक 53 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
16 Feb 2025 23:08 PM IST
अभी भी लाखों की संख्या में हिंदू संगम के पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ से इस वक्त प्रयागराज की धरती पर तिल रखने की भी जगह नहीं है।
16 Feb 2025 22:13 PM IST
भोपाल के सूखी सेवनिया क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने बिहार के कैमूर जिले से गिरफ्तार कर लिया है...
16 Feb 2025 15:54 PM IST
महाकुंभ में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए सेना के जवानों को सड़क पर उतार दिया है। इस दौरान पुलिसकर्मी चेन बनाकर भीड़ को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए यह तरीका अपनाया जा रहा है।
16 Feb 2025 11:41 AM IST
महिला नागा साधुओं के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुंभ के बाद महिला नागा साधु कहां जाती हैं और क्या करती हैं। उनका जीवन कैसा होता है।