24 Feb 2025 09:31 AM IST
पटना के मसौढ़ी में रविवार देर रात बालू लदे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां पानी भरे गड्डे में गिर गई।
19 Feb 2025 12:27 PM IST
दिल्ली के नांगलोई में बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि नांगलोई के जनता मार्केट इलाके के एक मकान में आग लगने से कई लोगों की जान को खतरा हो गया। आग से बचने के लिए छह लोग मकान की दूसरी मंजिल से कूद गए। इस हादसे की जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बुधवार को दी।
10 Feb 2025 09:21 AM IST
गुजरात के पाटन जिला स्थित एक झील में बड़ा हादसा हो गया है जहां एक बच्चे को बचाने गये 5 लोगों की डूबकर मौत हो गई.
09 Feb 2025 09:14 AM IST
दक्षिणी मैक्सिको में ट्रेलर और बस की आपस में भीषण टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि इस दुखद बस दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद भीषण बस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों में से हादसे में जान गंवाने वालों की लोगों की संख्या 41 के करीब है।
09 Feb 2025 09:10 AM IST
गुजरात के बनासकांठा में थराद नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां थराद के खेंगरपुरा गांव के पास रेत से भरा एक डंपर पलट गया। इस हादसे की चपेट में सड़क किनारे मजदूरी कर रही तीन महिलाएं और एक बच्चा आ गया।
03 Feb 2025 13:53 PM IST
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में सोमवार सुबह दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
31 Jan 2025 13:39 PM IST
पंजाब के फिरोजपुर जिले में शुक्रवार 31 जनवरी को बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय बोलेरो पिकअप और कैंटर की आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर की चपेट में आने से लगभग 9 लोगों को मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
28 Jan 2025 10:12 AM IST
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मचान ढहने से एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया है।
22 Jan 2025 10:00 AM IST
कर्नाटक के येल्लापुर में उत्तर कन्नड़ जिले में NH-63 पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक फलों से लदा ट्रक अपना बैलेंस खो बैठा और खाई में जा गिरा।
19 Jan 2025 10:27 AM IST
हरियाणा के करनाल में कोहरा कहर बनकर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कोहरे के एक बार फिर करनाल में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से कुल 10 वाहन आपस में टकरा गए।