15 May 2025 09:13 AM IST
Opreation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के त्राल में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। त्राल के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर है।
14 May 2025 13:45 PM IST
भारत सरकार ने आज एक अहम कदम उठाते हुए भारत में तुर्की के सरकारी टीवी चैनल टीआरटी वर्ल्ड के सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक कर दिए हैं।
14 May 2025 11:57 AM IST
कई दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में रहे BSF जवान पूर्णम कुमार वापस देश लौट गए हैं। भारत के प्रेशर में पाकिस्तान ने जवान को सकुशल लौटा दिया है।
14 May 2025 08:01 AM IST
मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की है। बाद में मामला शांत करने के लिए बीजेपी ने कुछ नेताओं ने उनके घर भेज दिया।
13 May 2025 12:26 PM IST
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सेना और आतंकवादियों में मुठभेड़ हुआ। सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को शुकरू के जंगलों में घेर कर मार डाला है।
13 May 2025 09:49 AM IST
Operation Sindoor: पाकिस्तान के साथ हुए जंग में भारत के 7 सैनिक शहीद हो गए हैं, वहीं पाकिस्तान अपने सैनिकों की मौत का नंबर नहीं बता रहा। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो आया है, जिसने खुद पाकिस्तान के झूठ की पोल खोल दी है।
13 May 2025 09:26 AM IST
Operation Sindoor: “विनय न माने जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति. बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीत.” रामचरितमानस की यह पत्तियां कल पूरे दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही।
13 May 2025 08:10 AM IST
भारत और पाकिस्तान में हुई जंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात पहली बार देश को संबोधित किया। उनके भाषण पर अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पीएम मोदी अब अपनी इज्जत बचाने में लगे हुए हैं।
13 May 2025 07:46 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत पाकिस्तान जंग के बाद कल पहली बार देश की संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को सख्त और कड़े लहजे में चेतावनी दी।
12 May 2025 22:22 PM IST
12 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच हॉटलाइन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई. यह वार्ता पहले दोपहर 12 बजे प्रस्तावित थी. लेकिन यह शाम 5 बजे संपन्न हुई. भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा DGMO स्तर की वार्ता संपन्न हो गई है. आगे की डिटेल्स की प्रतीक्षा है और इसे उचित समय पर साझा किया जाएगा. यह बातचीत शनिवार (10 मई) को दोनों देशों के DGMO के बीच हुई पहली वार्ता के बाद हुई. जिसमें जमीन, हवा, और समुद्र में सभी सैन्य कार्रवाइयों और गोलीबारी को रोकने की सहमति बनी थी.