25 Nov 2024 08:54 AM IST
फोर्स ने आते ही एक्शन लेना शुरू कर दिया और कट्टरपंथियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की लाठी ऐसे पड़ी कि सब भागने को मजबूर हो गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
25 Nov 2024 08:50 AM IST
संभल हिंसा में जिन 4 लोगों की जान गई है, उनकी पहचान रूमान खान (42), बिलाल (30) और नईम (25) नौमान के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने दंगाइयों पर गोली नहीं चलाई। पुलिस ने पेलेट गन का इस्तेमाल किया ताकि किसी की जान न जाए। 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वो महिलाएं भी शामिल हैं।
24 Nov 2024 19:26 PM IST
उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को एक मस्जिद के सर्वेक्षण का विरोध कर रही भीड़ की पुलिस के साथ झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। यह सर्वे कोर्ट के आदेश पर पुलिस कर रही थी. दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संभल में मस्जिद के स्थान पर मंदिर हुआ करता था और उस मंदिर को तोड़कर यहां मस्जिद बना दी गई.
24 Nov 2024 16:50 PM IST
संभल में रविवार को जामा मस्जिद का सर्वे करने गई टीम पर पथराव की घटना सामने आई। घटना इतनी गंभीर हो गई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी बीच संभल के एसपी कृष्ण कुमार भारी पुलिस बल के साथ भीड़ को समझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।