25 Nov 2024 11:19 AM IST
नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने संभल मामले में योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रशासन ने जिस तरह से इतने संवेदनशील मामले में बिना दूसरे पक्ष को सुने और दोनों पक्षों को विश्वास में लिए बिना जल्दबाजी में काम किया, उससे पता चलता […]
24 Nov 2024 21:13 PM IST
उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुए बवाल पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि किसी भी चीज का विरोध करना गलत नहीं है लेकिन पत्थर फेंककर विरोध करना गलत है. कोर्ट में विरोध प्रदर्शन. उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन का रवैया ढीला-ढाला रहा है. पुलिस क्यों भाग रही है, सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? पुलिस पत्थरों से क्यों भाग रही है?
24 Nov 2024 19:26 PM IST
उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को एक मस्जिद के सर्वेक्षण का विरोध कर रही भीड़ की पुलिस के साथ झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। यह सर्वे कोर्ट के आदेश पर पुलिस कर रही थी. दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संभल में मस्जिद के स्थान पर मंदिर हुआ करता था और उस मंदिर को तोड़कर यहां मस्जिद बना दी गई.
24 Nov 2024 17:39 PM IST
बिहार के बेगूसराय में रविवार को संभल में हुई घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. वहीं उन्होंने कहा कि अब देश ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि वे हर गलत चीज के साथ खड़े होते हैं. दरअसल, संभल में हुई घटना पर बेगूसराय में मीडिया ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सवाल किया.
24 Nov 2024 14:37 PM IST
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद का सर्वे करने गई टीम पर रविवार सुबह दंगाइयों ने पथराव कर दिया. इस हिंसा में एसपी समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये. वहीं पुलिस ने दंगाइयों को रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. किसी भी तरह की हिंसक झड़प को रोकने के लिए संभल में पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है.
22 Nov 2024 10:08 AM IST
संभल मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष ने कई ऐतिहासिक तर्क देने शुरू कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि मंदिर पृथ्वीराज चौहान के शासन से पहले बना था, जबकि मुगल काल में मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी। मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ शाम को मस्जिद का सर्वे किया।
21 Nov 2024 16:53 PM IST
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है. मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पीएसी और आरआरएफ को तैनात किया गया है. इसके साथ ही दो सड़कें बंद हो गई हैं. वहीं दो दिन पहले कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद का सर्वे किया था, जिसके बाद पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
20 Nov 2024 20:27 PM IST
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि इतिहास के गड़े मुर्दे उखाड़ने से देश को गंभीर नुकसान हो रहा है. मौलाना मदनी ने कहा कि इतिहास के झूठ और सच को मिलाकर सांप्रदायिक तत्व देश की शांति और व्यवस्था के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पुराने गड़े मुर्दे उखाड़कर देश की धर्मनिरपेक्ष नींव को हिलाया जा रहा है।
25 Nov 2024 11:19 AM IST
लखनऊ। यूपी के संभल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग पुलिसकर्मी को धमका रहा है कि वह उसे चाक़ू मार देगा। बुजुर्ग पुलिस पर हराम के पैसे खाने का आरोप लगा रहा है। फिर पुलिसकर्मी ने वीडियो रिकॉर्ड करके कहा कि अगर तुम मुल्ला जी हो तो कसम […]
25 Nov 2024 11:19 AM IST
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में बदमाशों ने दुष्कर्म पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ गाजियाबाद से संभल आई थी। तीनों बाइक से घर जा रहे थे तो रास्ते में बदमाशों ने बाल पकड़कर लड़की को नीचे खिंचा और गोली मारकर […]