28 Nov 2024 16:22 PM IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को बड़ी जीत मिली है. वहीं महायुति ने 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है. बीजेपी ने 132 सीटें, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 57 और एनसीपी (अजित पवार) ने 41 सीटें जीती हैं. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) 46 सीटों पर सिमट गई। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर किया जा रहा है. वीडियो में लोगों की भारी भीड़ सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करती नजर आ रही है. वीडियो में भीड़ को ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ जैसे नारे लगाते हुए सुना जा सकता है.
28 Nov 2024 14:36 PM IST
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लोकसभा सदस्य बन गई हैं. उन्होंने गुरुवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली. इस दौरान उनके हाथ में प्रतीकात्मक रूप से संविधान की लाल किताब थी। उनके हाव-भाव से साफ है कि वह भाई राहुल गांधी की तर्ज पर लोकसभा में अपनी भूमिका निभाएंगी. प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से उपचुनाव में चुनी गई हैं. राहुल गांधी इस सीट से चुने गए थे लेकिन दो सीटों से चुनाव जीतने के कारण उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी. इसके बाद वहां हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी सदन में पहुंचीं.
28 Nov 2024 14:08 PM IST
इंस्टाग्राम पर जापान के एक इन्फ्लुएंसर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जापानियों का रिएक्शन काफी मजेदार है, क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी हाजमोला ट्राय नहीं किया है। काम...जापानियों के रिएक्शन देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
28 Nov 2024 13:01 PM IST
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका संसद की सीढ़ियों पर चढ़कर आ रही थीं। उनके साथ और भी लोग थे। राहुल गांधी आगे बढ़ गए थे लेकिन तभी वो पीछे पलटकर देखते हैं और प्रियंका को कहते हैं कि रुको! रुको...
28 Nov 2024 12:51 PM IST
अपने कुत्ते के लिए लाखों रुपये का सूटकेस खरीदने वाले इस शख्स का नाम अजय ठाकोर बताया जा रहा है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, जिन्होंने अपने पालतू कुत्ते के लिए दुनिया के सबसे महंगे बैग में से एक खरीदा है। लुई वुइटन कंपनी का यह सूटकेस इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं।
26 Nov 2024 19:12 PM IST
फेसबुक पर एक शख्स ने अजीबो-गरीब काम किया है. दरअसल युवक ने गले में फंदा डाल लिया था और फांसी लगाने ही वाला था... लेकिन फिर वहीं हुआ जिसका हम सभी को अंदेशा था, लेकिन हुआ यूं कि कांस्टेबल दिनेश शर्मा की सूझबूझ की वजह से एक युवक की जान बच गई.
22 Nov 2024 15:28 PM IST
यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार अपनी अतरंगी हरकतों से सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। एक बार फिर से उनका चौंका देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूट्यूबर को दो लोग बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
22 Nov 2024 12:03 PM IST
एक पाकिस्तानी यूटूयूबर 10 साल के बच्चे से पूछता है कि आप बड़े होकर क्या बनोगे? बच्चे ने जवाब दिया कि वह पायलट बनेगा, प्लेन उड़ाएगा। वह प्लेन से इंडिया के ऊपर बम गिरायेगा। यहां के जहाज़ों को गिरायेगा।
22 Nov 2024 08:40 AM IST
पीएम ने गुयाना में जॉर्जटाउन में महात्मा गांधी स्मारक पर राम भजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भजन के दौरान पीएम ने मंजीरा बजाया।वीडियो में पीएम पूरी तरह से राम भक्ति में मग्न नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी की प्रोमेनेड गार्डन की यात्रा महत्वपूर्ण थी क्योंकि पीएम की यात्रा ने गुयाना में प्रवासी भारतीयों को उत्साहित किया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी न केवल एक आध्यात्मिक इशारा थी, बल्कि एकता और साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी थी।
21 Nov 2024 22:22 PM IST
रेलवे से जुड़ा एक और मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. @Chatic_mind99 नाम के यूजर ने ट्रेन में टॉयलेट के दरवाजे के पास बैठी अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्वीट करते हुए लिखा, 'धन्यवाद अश्विनी वैष्णव जी, आपकी वजह से आज मेरी पत्नी को यह विश्व स्तरीय ट्रेन सुविधा मिल रही है। मैं सदैव आपका ऋणी रहूँगा।