04 Apr 2025 23:31 PM IST
वक्फ बिल को लेकर देश में जबरदस्त सियासी हंगामा देखने को मिल रहा है। कई विपक्षी दलों ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और AIMIM समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता काफी मुखरता के साथ इस बिल का विरोध कर रहे हैं।
04 Apr 2025 07:19 AM IST
वक्फ संसोधन विधेयक लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया। गुरुवार देर रात तक 12 घंटे से ज्यादा लंबी बहस चली। बिल के पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े।इससे पहले बुधवार को लोकसभा में भी 12 घंटे की चर्चा के बाद बिल पास हुआ था। लोकसभा में इसके पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े थे। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा और उनकी स्वीकृति मिलते ही कानून बन जाएगा।
03 Apr 2025 22:13 PM IST
लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के पारित होने के बाद केरल के एर्नाकुलम जिले के मुनंबम गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. यह विधेयक जो अब राज्यसभा में चर्चा के लिए पेश किया गया है. मुनंबम के निवासियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है. यहां 400 एकड़ से अधिक भूमि पर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है. जिसे वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्ति घोषित किया है.
03 Apr 2025 10:25 AM IST
Waqf Bill: विवादित वक्फ संसोधन बिल लोकसभा में बुधवार को 12 घंटे की चर्चा के बाद पास हो गया। रात 2 बजे में वोटिंग में 520 सांसदों ने भाग लिया। इसमें 288 ने पक्ष में और 232 ने विपक्ष में मतदान किया।
02 Apr 2025 23:20 PM IST
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश किया था जिस पर लगभग 12 घंटे बहस चली. अब इसे राज्यसभा में भेजा जाएगा. बीजेपी की सहयोगी पार्टी टीडीपी और जेडीयू ने इस विधेयक का समर्थन किया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए भारत से ज्यादा सुरक्षित दुनिया में कोई जगह नहीं है और वे सुरक्षित हैं, क्योंकि बहुसंख्यक धर्मनिरपेक्ष हैं.
02 Apr 2025 15:25 PM IST
Waqf Bill: आज दोपहर 12 बजे केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में वक्फ बिल पेश किया। इस बिल को लेकर सदन में हंगामा हो रहा है।
02 Apr 2025 12:41 PM IST
Waqf Amendment Bill: वक्फ संसोधन विधयेक लोकसभा में पेश कर दिया गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रश्नकाल के बाद इसे सदन में चर्चा के लिए पेश किया। इस पर अब 8 घंटे चर्चा होगी।
02 Apr 2025 12:09 PM IST
Waqf Amendment Bill in Lok Sabha: वक्फ संसोधन विधयेक थोड़ी देर में लोकसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले इसे लेकर जोरदार हंगामा हो रहा है। लेकिन इन सबके बीच मुस्लिम महिलाओं ने सबको चौंका दिया।
02 Apr 2025 11:31 AM IST
Waqf Bill: आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में वक्फ बिल पेश किया जाएगा। इससे पहले योगी सरकार ने पुलिस की छुटि्टयां कैंसिल कर दी है। इसे लेकर विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
02 Apr 2025 08:23 AM IST
Waqf Bill: विवादित वक्फ संसोधन विधयेक आज यानी 2 अप्रैल को प्रश्नकाल के बाद लोकसभा में पेश किया जायेगा। स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर 8 घंटे चर्चा का समय निर्धारित किया है।