Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • SRH vs DC: दिल्ली के खिलाफ भुवनेश्वर ने डाला खतरनाक स्पैल, अब जीत के लिए चाहिए 145 रन

SRH vs DC: दिल्ली के खिलाफ भुवनेश्वर ने डाला खतरनाक स्पैल, अब जीत के लिए चाहिए 145 रन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्य हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और हैदराबाद को गेंदबाजी का न्यौता दिया। इस दौरान हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर […]

दिल्ली के खिलाफ भुवनेश्वर ने डाला खतरनाक स्पैल, अब जीत के लिए चाहिए 145 रन
inkhbar News
  • Last Updated: April 24, 2023 21:55:53 IST

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्य हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और हैदराबाद को गेंदबाजी का न्यौता दिया। इस दौरान हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने कमाली की स्पैल डाला।

11 रन देकर 2 विकेट चटकाए भुवनेश्वर

बता दे कि स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली के खिलाफ अपने स्पैल के पूरे चार ओवर डाले। इस दौरान इन्होंने सिर्फ 11 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। सबसे ज्यादा विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने चटकाए। इन्होंने 3 विकेट अपने नाम हासिल किया।

वॉशिंगटन ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

भुवनेश्वर और वॉशिंगटन की मदद से हैदराबाद की टीम दिल्ली कैपिटल्स को 144 रन पर ही रोक दिया है। अब अगर टीम को जीत हासिल करनी है तो निर्धारित 20 ओवर में 145 रनों के लक्ष्य को हासिल करना होगा।

9वें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद

अगर दोनों टीमों के पॉइंट टेबल की बात करें तो, ये दोनों टीमें पॉइंट टेबल में सबसे नीचे स्थित हैं। सनराइजर्स हैदराबाद अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टीम -0.794 नेट रन रेट के साथ 9वें पायदान पर काबिज है।

अंतिम स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, इसमें से टीम को 1 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स -1.183 नेट रन रेट के साथ पॉइंट टेबल में आखिरी पायदान पर काबिज है।