Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • Apple Watch: स्मार्टवॉच की वजह से बची महिला की जान, फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Apple Watch: स्मार्टवॉच की वजह से बची महिला की जान, फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली: स्मार्टवॉच में यूजर्स के लिए कई खास फीचर्स दिए जाते हैं और कंपनियां दिन-प्रतिदिन अपने-अपने स्मार्टवॉच को पहले से भी ज्यादा स्मार्ट बनाती जा रही है, क्योंकि यूजर्स को पहले से बेहतर बेनिफिट्स मिलते रहे। यूजर्स स्मार्टवॉच(Apple Watch) को खरीदने से पहले उसमें मौजूद हेल्थ फीचर्स पर अच्छे से गौर करती है। स्मार्टवॉच […]

Apple Watch
inkhbar News
  • Last Updated: January 29, 2024 21:41:20 IST

नई दिल्ली: स्मार्टवॉच में यूजर्स के लिए कई खास फीचर्स दिए जाते हैं और कंपनियां दिन-प्रतिदिन अपने-अपने स्मार्टवॉच को पहले से भी ज्यादा स्मार्ट बनाती जा रही है, क्योंकि यूजर्स को पहले से बेहतर बेनिफिट्स मिलते रहे। यूजर्स स्मार्टवॉच(Apple Watch) को खरीदने से पहले उसमें मौजूद हेल्थ फीचर्स पर अच्छे से गौर करती है।

स्मार्टवॉच की वजह से बची गई जान

हेल्थ फीचर्स स्मार्टवॉच में कितने जरूरी हो सकते हैं, इसका उदाहरण हाल ही में हुई एक घटना में देखने को मिला है। जिसमें एक एप्पल वॉच की मदद से फ्लाइट में ट्रैवल करने वाली एक महिला की जान बचाई गई। बता दें कि यह घटना 9 जनवरी को हुई थी। इस दौरान एक महिला ब्रिटेन से इटली जा रही थी। ब्रिटेन से फ्लाइट पर उड़ान भरने के बाद जब हवाई जहाज हजारों फिट की ऊंचाई पर था, तो उस समय फ्लाइट में बैठी एक महिला की अचानक से तबीयत खराब हो गई। उस महिला की हालत इतनी बिगड़ गई कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई।

फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि ब्रिटेन से फ्लाइट पर बैठने के बाद महिला को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। लेकिन उसी फ्लाइट में एक डॉक्टर भी यात्रा कर रहे थे। तब डॉक्टर ने महिला की जांच की और देखा कि उनके हाथ में एप्पल वॉच है। उस दौरान डॉक्टर ने एप्पल वॉच की मदद से महिला का हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैक किया। इतना ही नहीं इसके अलावा एप्पल वॉच की मदद से फ्लाइट में बैठे डॉक्टर रियाज को महिला की मेडिकल हिस्ट्री भी पता चल गई, जिससे डॉक्टर को समझ आया कि महिला(Apple Watch)पहले से ही दिल की मरीज थी।

उसके बाद डॉक्टर ने फ्लाइट क्रू को बताया कि उन्हें इलाज की जरूरत है। इसके बाद डॉक्टर ने ऑक्सीजन लेवल को कंट्रोल करने के लिए फ्लाइट क्रू मेंबर से ऑक्सीजन सिलेंडर मांगा और इमरजेंसी लैंडिंग करने को कहा। फ्लाइट की एक घंटे के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और उस समय तक डॉक्टर ने ऑक्सीजन सिलेंडर और एप्पल वॉच की मदद से महिला का ऑक्सीजन लेवल कंट्रोल करके रखा था।

ये भी पढ़ें- व्लॉगिंग करने वालों के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन, जानें फीचर्स