Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • महिलाओं को ज़्यादा शिकार बनाते हैं साइबर अपराधी, जानें ठगी का शातिर तरीका

महिलाओं को ज़्यादा शिकार बनाते हैं साइबर अपराधी, जानें ठगी का शातिर तरीका

नई दिल्ली: आज का ज़माना तकनीक का है। तकनीक का असर हर जगह देखने को मिल रहा है। कहा जा सकता है कि आज के ज़माने में इंसान की ज़िन्दगी तकनीकी पर निर्भर है। लेकिन तकनीक का एक बेनिफिट है। तो वहीं दूसरी तरफ नुकसान भी होता है। साइबर अपराधी ज्यादातर महिलाओं को निशाना बनाते […]

महिलाओं को ज़्यादा शिकार बनाते हैं साइबर अपराधी, जानें ठगी का शातिर तरीका
inkhbar News
  • Last Updated: March 4, 2023 21:04:48 IST

नई दिल्ली: आज का ज़माना तकनीक का है। तकनीक का असर हर जगह देखने को मिल रहा है। कहा जा सकता है कि आज के ज़माने में इंसान की ज़िन्दगी तकनीकी पर निर्भर है। लेकिन तकनीक का एक बेनिफिट है। तो वहीं दूसरी तरफ नुकसान भी होता है। साइबर अपराधी ज्यादातर महिलाओं को निशाना बनाते हैं। साइबर क्राइम की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने छात्रों और महिलाओं से सतर्क को अपील की है।

मोबाइल कोड का रखें ध्यान

 

ऐसे में आप अपना निजी डेटा किसी के साथ साझा न करें। किसी भी अनजान ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल न करें। अन्य सभी चीजें छात्रों को प्रस्तुत की गईं। तकनीक की दुनिया बहुत विशाल है। इसके कारण साइबर अपराध भी दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, हम सभी छात्राओं और महिलाओं से आग्रह करते हैं कि वे अपना निजी डेटा किसी के साथ साझा न करें। अपने मोबाइल के कोड किसी को न बताएं।

 

सेलेब्रिटीज के नाम पर ठगी

 

बीते दिनों भी दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे साइबर गिरोह को गिरफ्तार किया है जो बड़े हस्तियों की डिटेल्स का इस्तेमाल कर बैंकों और क्रेडिट कार्ड से लोन ले रहा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वे अब तक 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं। छानबीन में पता चला कि उन्होंने 20 बड़ी हस्तियों की डिटेल्स का इस्तेमाल किया।

 

इन हस्तियों में एमएस धोनी, अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, सचिन तेंदुलकर, सैफ अली खान, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी और अन्य, हिमेश रेशमिया, सुनील शेट्टी, ऐश्वर्या राय समेत 20 से ज्यादा हाई प्रोफाइल सेलेब्रिटीज शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ईस्ट साइबर सेल ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

5 लोग हुए गिरफ्तार

 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी जाँच चल रही है इसलिए हम आगे कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। कंपनी को बाद में ठगी का पता चला, लेकिन इससे पहले, स्कैमर्स ने इनमें से कुछ कार्डों का उपयोग करके 21.32 लाख रुपये का सामान खरीदा था। इसके बाद, कंपनी ने तुरंत मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी, जिसने तुरंत एक्शन लेते हुए इस मामले में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें