Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • Google Maps यूजर्स के लिए लाया फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर

Google Maps यूजर्स के लिए लाया फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर

नई दिल्ली: गूगल मैप ने भारतीयों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए, फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फीचर फिलहाल गूगल मैप के 40 शहरों में उपलब्ध है और इसे जल्द ही अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। इस समय यह सुविधा केवल […]

Google Maps
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2024 23:14:05 IST

नई दिल्ली: गूगल मैप ने भारतीयों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए, फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फीचर फिलहाल गूगल मैप के 40 शहरों में उपलब्ध है और इसे जल्द ही अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। इस समय यह सुविधा केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है लेकिन उम्मीद है कि इस फीचर को जल्द ही इसे iOS यूजर्स के लिए भी पेश किया जाएगा।

नैरो रोड फीचर

इस नए फीचर के ज़रिए यूजर्स को रास्तों और फ्लाईओवर का बेहतर तरीके से मार्गदर्शन मिलेगा। इस कारण जिन यूजर्स को रास्ते ढूँढना में परेशानी होती है वह दूर हो जाएगी। इसके अलावा, गूगल ने नैरो रोड फीचर भी पेश किया है, जो चार पहिया वाहनों को ख़राब रास्तों में जाने से रोकेगा। अक्सर यूजर्स के सामने यह समस्या होती है कि वे सर्विस रोड का चयन करें या फ्लाईओवर का, तो अब गूगल मैप इस असमंजस को दूर कर देगा।

गूगल ने बताया कि उन्हें फ्लाईओवर गाइडेंस को लेकर सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट मिले थे. इस वजह से कंपनी ने नेविगेशन में फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर को शामिल किया है, जो यूजर्स को आने वाले फ्लाईओवर और रूट की जानकारी देगा। यह फीचर एंड्रॉइड मैप और एंड्रॉइड ऑटो दोनों के लिए उपलब्ध होगा, जिससे यूजर्स को और भी बेहतर अनुभव मिलेगा।

इलेक्ट्रिक वाहन

गूगल ने भारतीय सड़कों के लिए एक एआई मॉडल भी बनाया है, जो सड़क की चौड़ाई और लंबाई का अनुमान लगाता है। इसमें सड़क के प्रकार, इमारतें और सड़क की स्थिति की जानकारी और समय का पता चलेगा। गूगल इलेक्ट्रिक वाहनों और चार्जिंग स्टेशनों के साथ बात कर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में गूगल मैप पर इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशनों की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: अपने व्हाट्सएप चैनल में एडमिन को कैसे जोड़ें, जानें ये आसान तरीका