Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • गूगल प्ले को हुए 10 साल, दस सालों में आए ये बड़े बदलाव

गूगल प्ले को हुए 10 साल, दस सालों में आए ये बड़े बदलाव

नई दिल्ली: गूगल प्ले (Google Play) को आज 10 साल पूरे हो गए हैं। ये पहली बार साल 2012 में लॉन्च हुआ था। लॉन्च के सालभर में ही गूगल प्ले के दुनिया के 190 देशों में 2.5 बिलियन से ज्यादा यूजर्स इसका इस्तेमाल करते थे। गूगल प्ले के साथ 2 मिलियन से ज्यादा डेवलपर्स जुड़े […]

google play
inkhbar News
  • Last Updated: August 18, 2022 18:19:06 IST

नई दिल्ली: गूगल प्ले (Google Play) को आज 10 साल पूरे हो गए हैं। ये पहली बार साल 2012 में लॉन्च हुआ था। लॉन्च के सालभर में ही गूगल प्ले के दुनिया के 190 देशों में 2.5 बिलियन से ज्यादा यूजर्स इसका इस्तेमाल करते थे। गूगल प्ले के साथ 2 मिलियन से ज्यादा डेवलपर्स जुड़े हैं। पिछले दो साल में गूगल ऐप से एजूकेशन, पेमेंट, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और गेमिंग जैसी कैटेगरी में जोरदार इजाफा दर्ज किया गया है। पिछले कुछ सालों में गेमिंग में भी काफी बढ़ोतरी आई है। लूडो किंग 500 मिलियन डाउनलोड पार करने वाले पहला भारतीय खेलों में से एक बन गया।

10 साल में क्या आए बदलाव

2012: साल 2012 में गूगल प्ले को लॉन्च किया गया था। उस वक्त गूगल प्ले को एंड्रॉइड मार्केट, गूगल म्यूजिक, गूगल ई-बुल स्टोर के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया था।

2017: यूजर्स को बेकार ऐप से बचाव के लिए गूगल प्ले स्टोर प्रोटेक्ट को लॉन्च किया गया।

2018: गूगल प्ले अकेडमी की लॉन्चिंग हुई। यह एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो डेवलपर्स को ऐप्स और गेमिंग को डेवलप करने में सहयता करता है।

2018: इस साल indie Games Accelerator की लॉन्चिंग हुई थी। जो एशिया और गेमिंग स्टार्टअप की कामयाबी की वजह बने हैं।

2019: UPI ऐप को साल 2019 में गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया।

2020-21: AppScale Academy को Meity Startup Hub की मदद से लॉन्च किया गया है। इससे हाई क्वॉलिटी ऐप और स्केल को विकसित करने में सहायता मिली है।

2022 : भारत में Play Pass और ऑफर को लॉन्च किया गया है।

2022: डेटा सेफ्टी सेक्शन लॉन्च किया गया। जो यूजर्स को सुविधाएं उपलब्ध कराता है कि आखिर उसकी ओर से दी गई जानकारी का कैसे यूज़ किया गया है। इस साल गूगल प्ले का लोगो बदलकर नया लोगो लॉन्च किया गया था। नया गूगल प्ले कंसोल लॉन्च किया गया। जिससे यूजर्स को अपने कारोबार का विस्तार करने में सहायता मिली। साथ ही बिजनेस के इनसाइट और गाइडेंस मिले।

 

जम्मू: सिदरा में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस