Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • Google भारत में Apple को देगा टक्कर, स्टोर खोलने की तैयारी जारी

Google भारत में Apple को देगा टक्कर, स्टोर खोलने की तैयारी जारी

Google भारत में जल्द ही अपना स्टोर खोलने की तैयारी बना रहा है। ऐसे में Apple का दूसरा क्या कदम होगा मार्केट में बने रहने के लिए ...

Google store in India
inkhbar News
  • Last Updated: February 25, 2025 22:12:51 IST

नई दिल्ली: भारत में प्रीमियम फोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबूत भारत में Apple iPhone की बढ़ती बिक्री है। ऐसे में Google ने भी Apple को टक्कर देने का प्लान बनाया है। जैसे Apple ने भारत में अपने रिटेल स्टोर खोले हैं, वैसे ही Google भी भारत में अपने स्टोर खोलने जा रहा है।

कहां है Apple स्टोर

Apple ने साल 2023 में भारत के अंदर अपने 2 स्टोर खोले हैं। इस मौके पर Apple के CEO टिम कुक खुद भारत आए थे। कंपनी का पहला स्टोर मुंबई और दूसरा स्टोर दिल्ली में खुला है।

Google कब खोलेगा स्टोर

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Google 6 महीने में एक साथ भारत में अपने स्टोर खोल सकता है। कंपनी फिलहाल इनके लिए बेहतर लोकेशन की तलाश कर रही है। Google के लिए भारत एक सर्वोच्च प्राथमिकता वाला बाजार है। भारत में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए Google ने 10 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel डिवाइस के साथ-साथ अन्य उत्पाद भी इन Google स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

कोई आधिकारिक स्टोर नहीं

भारत में Google के उत्पाद फिलहाल ऑनलाइन और कुछ रिटेल चेन पर उपलब्ध हैं। लेकिन देश में गूगल का एक भी आधिकारिक स्टोर नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने देश में अपने रिटेल स्टोर खोलने की योजना बनाई है। इन स्टोर पर गूगल पिक्सल फोन के अलावा गूगल वॉच, गूगल ईयरबड्स और गूगल होम सीरीज के उत्पाद भी मिलेंगे।

कहां खोलेगा स्टोर

गूगल सबसे पहले मुंबई और दिल्ली में अपने स्टोर भी खोलेगा। प्रत्येक स्टोर करीब 15,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला होगा। अमेरिका में हैं 5 स्टोर गूगल के फिलहाल पूरे अमेरिका में करीब 5 स्टोर हैं। जबकि एप्पल इस मामले में उससे काफी आगे है। अमेरिका में एप्पल के कई स्टोर हैं। यहां कंपनी अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेचती है।

 

यह भी पढ़ें :-

अब वो ‘स्त्री’ आएगी, ‘सरकटे’ का खेल खत्म, सर्वे में लोगों कहा और बुलाओं हसीना को…

जियो हॉटस्टार पर जल्द ही आने वाली फिल्म ‘दिल दोस्ती और डॉग्स’, ट्रेलर ने छुआ दिल

गोविंदा-सुनीता का हो सकता है तलाक, अफेयर की चर्चा ने लगाई आग, भतीजा बोला-मामा तो ऐसा ही…

ईशा अंबानी ने पति संग मां गंगा में लगाई डुबकी, तस्वीरें वायरल

‘पठान 2’ पर जॉन अब्राहम ने दी बड़ी अपडेट, फ्रेंचाइजी फिल्मों का हिस्सा…

Tags