Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • Smartphone Cover Harmful: फोन में कवर लगाने से हो सकता है नुकसान, कारण जानकार हो जाएंगे हैरान

Smartphone Cover Harmful: फोन में कवर लगाने से हो सकता है नुकसान, कारण जानकार हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। अकसर लोग नया फोन खरीदने के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए उसपर कवर लगाते हैं। ये कवर फोन की स्क्रीन और बैक पैनल को खरोंच से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन का कवर लगाने से कुछ नुकसान भी हो सकता है? आइए जानते हैं फोन में कवर लगाने […]

Smartphone Cover Harmful
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2024 17:25:43 IST

नई दिल्ली। अकसर लोग नया फोन खरीदने के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए उसपर कवर लगाते हैं। ये कवर फोन की स्क्रीन और बैक पैनल को खरोंच से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन का कवर लगाने से कुछ नुकसान भी हो सकता है? आइए जानते हैं फोन में कवर लगाने के नुकसान (Smartphone Cover Harmful) के बारे में।

फोन में कवर लगाने के नुकसान (Smartphone Cover Harmful)

  • फोन में कवर लगने से फोन के चारों ओर एक सील बन जाती है। इससे हवा का प्रवाह कम हो जाता है और इसके कारण फोन गर्म होने लगता है। ऐसा होने से फोन की बैटरी खराब हो सकती है और फोन को चलाने में मुश्किल आ सकती है।
  • फोन का कवर लगाने से फोन की बैटरी के लिए आवश्यक जगह कम हो सकती है। इससे बैटरी लाइफ कम हो सकती है। फोन गर्म होने से भी बैटरी लाइफ कम हो सकती है।
  • कुछ फोन में कवर लगाने से फोन के चार्जिंग पोर्ट या स्पीकर के लिए आवश्यक जगह कम हो सकती है। जिससे फोन को चार्ज करने या कॉल करने में समस्या आ सकती है।
  • कुछ फोन कवर, फोन के बटन या अन्य फीचर्स को कवर कर सकते हैं। जिससे फोन को चलाने में भी मुश्किलें आ सकती हैं।
  • कई बार ये भी होता है कि कुछ फोन कवर, फोन को गिरने के बाद पूरी तरह से डैमेज होने से बचा नहीं पाते। वहीं अगर फोन कवर ठीक तरह से फिट नहीं हो तो फोन गिरने के बाद टूट भी सकता है।