Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • Software कंपनी Microsoft 11 हजार कर्मचारियों की करने जा रही छंटनी

Software कंपनी Microsoft 11 हजार कर्मचारियों की करने जा रही छंटनी

नई दिल्ली। दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) आज हजारों की संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) अपनी कंपनी से कुल 11 हजार यानि कंपनी के पांच प्रतिशत कार्यबल को आज नौकरी से निकाल देगा। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) समेत अमेजन, मेटा जैसी कंपनियां […]

Microsoft
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2023 11:55:48 IST

नई दिल्ली। दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) आज हजारों की संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) अपनी कंपनी से कुल 11 हजार यानि कंपनी के पांच प्रतिशत कार्यबल को आज नौकरी से निकाल देगा। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) समेत अमेजन, मेटा जैसी कंपनियां अपने कार्यबल में छंटनी करने की योजना काफी लंबे समय से बना रही थी।

क्या है छंटनी का कारण ?

कंपनी में इतनी बड़ी संख्या में छंटनी का प्रमुख कारण पिछली कई तिमाहियों में कंप्यूटर की ब्रिकी में आई गिरावट को बताया जा रहा है। बाजार में चल रही मंदी के कारण कंपनी के विंडोज के अलावा अन्य डिवाइस की ब्रिकी भी काफी ज्यादा संख्या में प्रभावित हुई है।

यही कारण था कि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। कपंनी ने तब कहा था कि कंपनी से फिलहाल काफी छोटी संख्या को नौकरी से निकाला गया है। जबकि अक्टूबर में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने करीब 1000 लोगों की छंटनी की थी।

एचआर विभाग से की जाएगी छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) अपने एचआर विभाग से 5 प्रतिशत लोगों को बाहर कर सकता है। इसके अलावा इस बार की छंटनी पिछले कई सालों में हुई छंटनी से काफी बड़ी होने जा रही है। बात दे, कंपनी के पास 30 जून 2022 तक कुल 2 लाख 21 हजार कर्मचारी कार्यरत थे। इसमें से 1 लाख 22 हजार लोग अमेरिका और बाकी 99 हजार लोग अन्य देशों में कार्यरत थे।

फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम से यह साफ है कि आने वाले समय में तकनीकी क्षेत्र में नौकरियों की कमी जारी रहेगी। इसके अलावा आने वाले समय में मेटा, गूगल जैसी बड़ी कंपनियां आने वाले समय में अपने कर्मचारियों की संख्या में भी कटौती कर सकता है।