Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • Swiggy 2022 : इस शख्स ने आर्डर किया 70 हज़ार का बर्गर

Swiggy 2022 : इस शख्स ने आर्डर किया 70 हज़ार का बर्गर

Swiggy नई दिल्ली : Swiggy ने इस साल 2022 की लिस्ट जारी की है। उन्होंने बताया है कि चिकन बिरयानी को सबसे ज्यादा आर्डर किया है। जबकि मसाला डोसा दूसरे नंबर पर आता है। पिछले 7 सालों से बिरयानी सबसे ज्यादा आर्डर की जाने वाला डिश है। Swiggy ने लिस्ट जारी की Swiggy हर साल […]

Swiggy
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2022 20:20:34 IST

Swiggy

नई दिल्ली : Swiggy ने इस साल 2022 की लिस्ट जारी की है। उन्होंने बताया है कि चिकन बिरयानी को सबसे ज्यादा आर्डर किया है। जबकि मसाला डोसा दूसरे नंबर पर आता है। पिछले 7 सालों से बिरयानी सबसे ज्यादा आर्डर की जाने वाला डिश है।

Swiggy ने लिस्ट जारी की

Swiggy हर साल की तरह इस बार भी साल 2022 के खाने की लिस्ट जारी की है। बता दें कि Swiggy हर साल सबसे ज्यादा आर्डर होने वाले खाने की लिस्ट जारी करता है।

इसी लिस्ट से पता चलता है कि भारतीयों ने Swiggy ऐप से सबसे ज्यादा किस खाने को आर्डर किया है। इस लिस्ट को कंपनी हर साल जारी करती है। हर साल की तरह इस साल भी सबसे ज्यादा बिरयानी को आर्डर किया है।

70 हज़ार के बर्गर आर्डर किए

पिछले 7 सालों से खाने में बिरयानी ही सबसे ज्यादा किया जाने वाला डिश है। Swiggy ने बताया कि बंगलौर के एक आदमी ने 16 लाख की ग्रोसरी आइटम्स Swiggy Instamart से आर्डर किया है।

ये आर्डर सिंगल यूजर के लिए सबसे ज्यादा है। दिवाली के समय एक व्यक्ति ने Swiggy से 75,378 रुपये का सिंगल आर्डर किया था.

जबकि पुणे के शख्स ने अपने टीम मेम्बर्स के लिए 71,229 रुपये के बर्गर और फ्राइज भी आर्डर किए। हालाँकि, ये ऑर्डर्स 16 लाख की ग्रोसरी आइटम्स के सामने कुछ भी नहीं है।

Swiggy Instamart से जल्दी डिलीवरी होता है

Swiggy Instamart बहुत जल्दी डिलीवरी करता है. इससे आप घर बैठे जब चाहे जरूरी ग्रोसरी आइटम्स को ऑर्डर कर सकते हैं. हालांकि, कई बार ऐसा होता है फालतू आइटम्स को भी लोग ऑर्डर कर देते हैं. सबसे कम डिलीवरी समय 1.03 मिनट का रहा.

जिसे स्टोर से 50 मीटर की दूरी रहने वाले ग्राहक के घर पर पहुंचाया गया था. Swiggy Instamart से लोग नूडल्स और मिल्क काफी ज्यादा ऑर्डर करते हैं. Swiggy में चिकन बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर होने वाला फूड है. दूसरे नंबर पर मसाला डोसा आता है.

इसके बाद बटर नान और चिकन फ्राइड राइस इस लिस्ट में है। Swiggy ने ये बताया कि इस साल भारतीय यूजर्स ने खाने के साथ बहुत सारे एक्सपेरिमेंट्स भी किए. यूजर्स ने कोरियन और इटालियन फूड को भी ऑर्डर किया है. इसमें सबसे ज्यादा ऑर्डर इटालियन पास्ता, पिज्जा, Mexican Bowl भी शामिल हैं.

Paytm यूजर्स के लिए खुशखबरी, बिजली बिल भरने पर मिलेंगे पूरे पैसे वापस !

Devoleena Ki Shadi : देवोलीना भट्टाचार्य बनीं दुल्हन, ब्राइडल लुक वायरल, फैंस हुए हैरान