नई दिल्ली: गूगल समय-समय पर अपने ऐप्स और सेवाओं में बदलाव करता रहता है, लेकिन हाल ही में किए गए एक बदलाव ने कई यूजर्स को हैरान कर दिया है। Google Calendar से अब ब्लैक हिस्ट्री मंथ, वूमेन हिस्ट्री मंथ, प्राइड मंथ और इंडिजिनियस पीपल मंथ जैसे विशेष महीनों के उल्लेख को हटा दिया गया है। पहले ये तारीखें कैलेंडर में पहले से ही अंकित होती थीं, लेकिन अब यूजर्स को इन्हें मैन्युअली जोड़ना होगा।
चोरी छिपे किए गए इन बदलाव की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. हालांकि इस पर गूगल के प्रवक्ता ने कहा है कि यह बदलाव पिछले साल के मध्य में ही किया गया था, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google अब केवल सार्वजनिक छुट्टियों और आधिकारिक राष्ट्रीय उत्सवों को ही कैलेंडर में प्रदर्शित कर रहा है, जिनकी जानकारी TimeAndDate.com से ली जाती है।
1 फरवरी – ब्लैक हिस्ट्री मंथ
1 मार्च– वूमेन हिस्ट्री मंथ
1 जून – प्राइड मंथ
1 नवंबर – इंडिजिनियस पीपल मंथ
फिलहाल गूगल की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कंपनी इस फैसले को बदलेगी या नहीं। अब जो भी यूजर इन महीनों को अपने कैलेंडर में रखना चाहते हैं, उन्हें मैन्युअली इवेंट्स जोड़ने होंगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल मैप्स में भी बदलाव हो सकते हैं। ट्रंप प्रशासन द्वारा आधिकारिक सरकारी स्रोतों के अपडेट के बाद, Gulf of Mexico का नाम Gulf of America किया जा सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय कब लिया जाएगा, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। गूगल के इन बदलावों को लेकर अब तक मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसे कंपनी का फैसला मान रहे हैं, तो कुछ इसे डोलैंड ट्रंप के नए नियमों से जोड़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: मार्किट में आया पहला Hairfall कंट्रोल गीजर, अब घर पर मिलेगी स्पा जैसी सुविधा