नई दिल्ली: अगर आपके फेसबुक पर दो पेज एक जैसे नाम और मकसद के साथ हैं, तो अब आप इन्हें मर्ज कर सकते हैं। पेज मर्ज करने की प्रक्रिया उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो एक ही ब्रांड या विषय पर काम कर रहे हैं। मर्ज करने से पेज की रीच और पॉपुलैरिटी बढ़ती है, क्योंकि दोनों पेजों के फॉलोअर्स और चेक-इन एक साथ जुड़ जाते हैं।
फेसबुक पेज मर्ज करने की शर्तें
1. नाम और उद्देश्य समान हो: दोनों पेजों का नाम और उनका मकसद एक जैसा होना चाहिए। अगर नाम अलग हैं, तो मर्ज से पहले एक पेज का नाम बदलना होगा।
2. एड्रेस का मेल:अगर पेज फिजिकल लोकेशन से जुड़े हैं, तो उनके पते समान होने चाहिए।
3. एक ही बिजनेस मैनेजर अकाउंट: दोनों पेजों को एक ही बिजनेस मैनेजर अकाउंट के तहत संचालित किया जाना चाहिए।
मर्जिंग के लिए लिमिटेशन
- ग्लोबल पेज मर्ज नहीं किए जा सकते।
- वेरिफाइड पेज को अनवेरिफाइड पेज के साथ मर्ज नहीं किया जा सकता।
- मर्ज किया जाने वाला पेज बिजनेस मैनेजर का प्राइमरी पेज नहीं होना चाहिए।
- टास्क एक्सेस वाले पेज मर्ज नहीं हो सकते।
मर्ज के बाद क्या बदलाव होंगे?
- फॉलोअर्स और चेक-इन जुड़ जाएंगे: दोनों पेजों के फॉलोअर्स और चेक-इन एक पेज पर आ जाएंगे।
- कंटेंट हट जाएगा: मर्ज किए गए पेज की पोस्ट, फोटो, रिव्यू, और रेटिंग्स हट जाएंगी।
- ग्रुप्स ट्रांसफर होंगे: पहले पेज से जुड़े ग्रुप्स मेन पेज में ट्रांसफर हो जाएंगे।
फेसबुक पेज मर्ज करने का तरीका
1. फेसबुक पर लॉग इन करें और उस पेज को चुनें जिसे मर्ज करना है।
2. पेज सेटिंग्स में जाएं और “Audience and Visibility” विकल्प चुनें।
3. “Page Setup” के तहत “Merge Pages” पर क्लिक करें।
4. “Start Request” पर क्लिक करके मर्जिंग रिक्वेस्ट सबमिट करें।
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका पेज मर्ज हो जाएगा और आप दोनों पेज की बजाय एक ही पेज पर काम कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: बिना स्विच ऑफ और ब्लॉक किए नंबर बताएगा बंद, जानें ये ट्रिक