Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • WhatsApp Tips and Tricks: जानिए व्हाट्सऐप पर कैसे करें म्यूट मेंशन नोटिफिकेशन

WhatsApp Tips and Tricks: जानिए व्हाट्सऐप पर कैसे करें म्यूट मेंशन नोटिफिकेशन

WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सएप पर म्यूट मेंशन नोटिफिकेशन को एंड्रॉयड (android) or iOS के जरिए म्यूट कर सकते है। यह व्हाट्सएप वेब या डेस्कटॉप क्लाइंट के लिए भी काम करता है। इसके लिए पहले आपको उस ग्रुप के उस मेंबर के लिए नोटिफिकेशन म्यूट करनी होगी जो आपके किसी पुराने मैसेज को लेकर रिप्लाई करते समय आपको मेंशन कर रहा है।

Whats App Corona Vaccine Slot
inkhbar News
  • Last Updated: May 1, 2021 13:27:06 IST

नई दिल्ली/ व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ लाता ही रहता है। व्हाट्सएप ने पिछले साल अक्टूबर महीने से ही व्हाट्सएप चैट और ग्रुप मैसेज में नोटिफिकेशन म्यूट करने का विकल्प दे रखा है। हालांकि उस वक्त ये ज्यादा उपयोगी कारगार साबित नही हुआ। जब आपको उस ग्रुप में किसी व्यक्ति द्वारा उल्लेखित किया जाए जिसके लिए आपने उस ग्रुप की नोटिफिकेशन को पहले ही म्यूट किया हुआ है। ऐसे में आपके पास नोटिफिकेशन आते रहेंगे। इसमें तकनीकी रूप में कोई खामी नहीं है। हालांकि कई बार आप इससे परेशान हो जाते है। खासकर उस वक्त जब बहुत सारे मेंबर आपके किसी पुराने मैसेज को लेकर रिप्लाई करना शुरू कर दें। हालांकि आप WABetaInfo द्वारा सुझाए गए एक तरीके से इस तरह की नोटिफिकेशन को भी म्यूट कर सकते हैं।

जानिए व्हाट्सऐप पर म्यूट मेंशन नोटिफिकेशन कैसे करें

व्हाट्सएप पर म्यूट मेंशन नोटिफिकेशन को एंड्रॉयड (android) or iOS के जरिए म्यूट कर सकते है। यह व्हाट्सएप वेब या डेस्कटॉप क्लाइंट के लिए भी काम करता है। इसके लिए पहले आपको उस ग्रुप के उस मेंबर के लिए नोटिफिकेशन म्यूट करनी होगी जो आपके किसी पुराने मैसेज को लेकर रिप्लाई करते समय आपको मेंशन कर रहा है। तो उस व्यक्ति की नोटिफिकेशन म्यूट करने के लिए पहले आपको उस प्रोफाइल पर जाना होगा। उसके बाद उसके नाम पर क्लिक करें। फिर वहां पर म्यूट नोटिफिकेशन का ऑप्शन होगा। वहां पर नोटिफिकेशन म्यूट करने के लिए आपको 8 घंटे, एक सप्ताह और ऑलवेज यानी हमेशा के लिए विकल्प दिए जाएंगे। बता दें कि यह ऑप्शन लाभकारी तभी साबित होगा जब आप किसी ग्रुप से बाहर न जाना चाहते हो।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह वर्कअराउंड तभी काम करेगा जब व्हाट्सएप मल्टी डिवाइस सपोर्ट को भी लागू कर दें। फिर यह अनिवार्य रूप से सभी डिवाइसेज पर नियमों को सिंक कर सकता है।

हम रोएं, शर्म करें या लानत दें! मगर किसे?

India Corona Update: देश में कोरोना का कोहराम, बीते 24 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा नए केस, 3 हजार 523 लोगों की मौत

Tags