Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी: आ रहा है नया ट्रांसलेशन फीचर, अब कर सकेंगे अलग-अलग भाषाओं में चैट

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी: आ रहा है नया ट्रांसलेशन फीचर, अब कर सकेंगे अलग-अलग भाषाओं में चैट

आज के समय में अगर स्मार्टफोन में सबसे जरूरी ऐप की बात करें तो वॉट्सऐप का नाम सबसे पहले आता है। दुनियाभर में करीब 2.4 बिलियन

WhatsApp users New translation feature coming different language
inkhbar News
  • Last Updated: July 14, 2024 20:13:02 IST

WhatsApp: आज के समय में अगर स्मार्टफोन में सबसे जरूरी ऐप की बात करें तो वॉट्सऐप का नाम सबसे पहले आता है। दुनियाभर में करीब 2.4 बिलियन लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार नए फीचर्स लाती रहती है। इसी कड़ी में वॉट्सऐप बहुत जल्द एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है।

नया ट्रांसलेशन फीचर

वॉट्सऐप अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म में “Translate Message” नाम का एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है। यह फीचर यूजर्स को लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा देगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

वाबेटाइंफो ने दी जानकारी

वॉट्सऐप के अपडेट्स और अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली पॉपुलर वेबसाइट वाबेटाइंफो ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। वाबेटाइंफो के मुताबिक, यह फीचर “WhatsApp beta for Android 2.24.15.9” अपडेट में स्पॉट किया गया है। Translate Message फीचर आपके सभी वॉट्सऐप चैट के मैसेज को आसानी से ट्रांसलेट कर सकता है।

स्क्रीनशॉट से मिली जानकारी

वाबेटाइंफो ने अपकमिंग फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि यूजर्स को ऐप में मैसेज को ट्रांसलेट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें एक टॉगल होगा, जिसे इनेबल करते ही आपके वॉट्सऐप के मैसेज ट्रांसलेट हो जाएंगे।

कई भाषाओं में ट्रांसलेशन की सुविधा

वॉट्सऐप का यह नया फीचर सिर्फ हिंदी से इंग्लिश या इंग्लिश से हिंदी ही नहीं, बल्कि कई अन्य भाषाओं में भी मैसेज को ट्रांसलेट कर सकेगा। शुरुआती दौर में इस फीचर में अरबी, स्पेनिश, पुर्तगाली, हिंदी, रूसी समेत कई भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी भविष्य में और भी कई भाषाओं को इसमें जोड़ सकती है। वॉट्सऐप का यह नया ट्रांसलेशन फीचर यूजर्स के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इससे अलग-अलग भाषाओं में चैट करना और भी आसान हो जाएगा। कंपनी के इस प्रयास से वॉट्सऐप का उपयोग और भी अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

 

ये भी पढ़ें: डिजिटल इंडिया: 2030 तक भारत में होगा बड़ा बदलाव