Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • Yearender 2023: गूगल ने किया खुलासा, ये 5 Android apps रहे सबसे ज्यादा पॉपुलर

Yearender 2023: गूगल ने किया खुलासा, ये 5 Android apps रहे सबसे ज्यादा पॉपुलर

नई दिल्ली। हर महीने Google उन एंड्रॉइड ऐप्स के बारे में जानकारी देता है जो कि पूरे महीन सबसे ज्यादा पॉपूलर होते हैं। वहीं Google ने साल के अंत में उन प्रमुख ऐप्स का चयन किया है जो कि पूरे लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए गए। आइए जानते हैं Google द्वारा चुने गए 2023 […]

Yearender 2023
inkhbar News
  • Last Updated: December 28, 2023 20:39:10 IST

नई दिल्ली। हर महीने Google उन एंड्रॉइड ऐप्स के बारे में जानकारी देता है जो कि पूरे महीन सबसे ज्यादा पॉपूलर होते हैं। वहीं Google ने साल के अंत में उन प्रमुख ऐप्स का चयन किया है जो कि पूरे लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए गए। आइए जानते हैं Google द्वारा चुने गए 2023 के सबसे पॉपुलर ऐप्स के बारे में।

Reelsy Reel Maker Video Editor

वैसे तो रील्स की संख्या और इसे बनाने का जुनून अब करियर का रूप ले चुका है। इसी कारण झटपट से शानदार Reels बनाने वाले ऐप्स खूब पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे ही Reelsy. Reelsy की मदद से आप कुछ ही क्लिक द्वारा Reels बना सकते है। इसमें ढेरों ट्रेंडिंग टेम्पलेट्स मौजूद हैं, जिनकी सहायता से आप अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ को पर्सनलाइज कर सकते हैं। ये ऐप पूरे साल काफी लोकप्रिय बना रहा।

Moodistory – Mood Tracker

एक ऐसा ऐप जो कुछ सेंकेंड्स में ही आपके मूड को ट्रैक कर लेता है, वो भी बिना एक शब्द लिखे। ये आपके मूड के उतार-चढ़ाव को 5 सेकेंड में ही भांप लेता है। न सिर्फ आपके दुखी होने की वजह ढूंढता है बल्कि खुश रहने का तरीके भी सुझाता है। ये आपको रंग-बिरंगे ग्राफ्स से ये दिखाता है कि आपका मूड किस चीज़ से जुड़ा हुआ है।

Voidpet Garden: Mental Health

दरअसल, ये एक ऐसा गेम है जिसमें सुंदर Voidpets होते हैं। ये Voidpets आपका दुख कम करने में मदद करते हैं। साथ ही मजेदार एक्टिविटीज़ के माध्यम से आपको खुश रहने और पॉजिटिव सोच रखने का रास्ता भी दिखाते हैं।

Threads, an Instagram app

थ्रेड्स के बारे में तो हम सभी जानते हैं। ये इंस्टाग्राम का ही एक नया ऐप है, जो कि टेक्स्ट पर आधारित है। हालांकि, इसमें फोटो, वीडियो और लिंक भी शामिल किए जा सकते हैं। बता दें कि इस ऐप की तुलना ट्विटर से की जा रही थी। इस ऐप के माध्यम से यूजर्स अपने इंस्टाग्राम फॉलोवर्स को थ्रेड्स में ऑटोमैटिकली फॉलो कर आसानी से दोस्ती बढ़ा सकते हैं।

Insight Journal: Learn & Grow

इनसाइट जर्नल, ये ऐप आपकी खुद की डायरी है। जो कि एक एआई असिस्टेंट की तरह सहायता प्रदान करती है। ये ऐप आपको कई छोटे-छोटे टास्क देता है जिन्हें पूरा करके आप खुद को बेहतर समझ सकते हैं। साथ ही कई समस्याओं को भी सुलझा सकते हैं।