Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Amarnath Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत, 60 लापता

Amarnath Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत, 60 लापता

Amarnath Cloudburst: जम्मू। दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास कल शाम बादल फट गया। जिससे आयी आकस्मिक बाढ़ ने 15 लोगों की जान ले ली है। जबकि कई घायल हो गए हैं। इसके साथ ही लगभग 60 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरनाथ […]

Amarnath Yatra-Jammu and Kashmir
inkhbar News
  • Last Updated: July 9, 2022 08:49:31 IST

Amarnath Cloudburst:

जम्मू। दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास कल शाम बादल फट गया। जिससे आयी आकस्मिक बाढ़ ने 15 लोगों की जान ले ली है। जबकि कई घायल हो गए हैं। इसके साथ ही लगभग 60 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरनाथ गुफा के पास और पंचतरणी में करीब तीन हजार लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।

अमरनाथ यात्रा निलंबित

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस हादसे की वजह से अमरनाथ यात्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अब यात्रा को बचाव अभियान पूरा हो जाने के बाद ही बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल दोनों रास्तों बालटाल और पहलगाम से यात्रा बंद है। बता दें कि तीन जुलाई को ही अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी।

राहत-बचाव अभियान जारी

राहत और बचाव अभियान में भारतीय सेना और ITBP के जवान जुटे हैं। उनके साथ पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी भी अभियान में लगे हैं। बताया जा रहा है कि अमरनाथ गुफा के पास और पंचतरणी में दो से तीन हजार लोगो के फंसे होने की सूचना है।

तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

गौरतलब है कि तीर्थयात्रियों को जम्मू से आने दिया जा रहा है। लेकिन फिलहाल बालटाल से आगे यात्रा बंद है। इसी बीच जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि श्री अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मनोज सिन्हा जी से बात की और स्थिति की जानकारी ली। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। बचाव एवं राहत कार्य वहां फंसे लोगों की मदद के लिए पूरी गति से चल रहा है।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया