Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Mahatma Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, देश कर रहा है बापू को नमन

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, देश कर रहा है बापू को नमन

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: नई दिल्ली। आज महात्मा गांधी जी की 153वीं जयंती है। पूरा देश बापू को याद कर रहा है। गांधी जी के समाधि स्थल राजघाट पर उन्हें नमन करने के लिए आज सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों […]

Mahatma Gandhi Jayanti-Rajghat
inkhbar News
  • Last Updated: October 2, 2022 10:47:32 IST

Mahatma Gandhi Jayanti 2022:

नई दिल्ली। आज महात्मा गांधी जी की 153वीं जयंती है। पूरा देश बापू को याद कर रहा है। गांधी जी के समाधि स्थल राजघाट पर उन्हें नमन करने के लिए आज सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

बापू की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा है कि गांधी जी की 153वीं जयंती के अवसर पर मैं, सभी देशवासियों की ओर से बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के नाम एक संदेश भी जारी किया है।

उपराष्ट्रपति पहुंचे राजघाट

महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बापू के समाधि स्थाल राजघाट पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि बापू आधुनिक भारत के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक थे। इस संकट के समय में वो पूरी मानवता के लिए आशा की किरण बने हुए हैं।

पीएम मोदी ने किया नमन

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जी की जयंती पर उन्हें याद किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि यह गांधी जयंती बहुत खास है क्योंकि स वक्त भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम हमेशा बापू के आदर्शों पर खरे उतरने का प्रयास करना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।

राहुल गांधी ने लिया ये प्रण

राष्ट्रपिता की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक प्रण लिया है। उन्होंने लिखा है कि महात्मा गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया है। उन्होंने प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया है। आज बापू की जयंती पर हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, ठीक वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव