Inkhabar
  • होम
  • top news
  • असम: बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई, 24 घंटे में 2170 लोग गिरफ्तार

असम: बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई, 24 घंटे में 2170 लोग गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम में बाल विवाद के खिलाफ सरकार ने सख्ती दिखाई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देश के बाद असम पुलिस ने बाल विवाह करने वालों के खिलाफ व्यापक मुहिम छेड़ा हुआ है। इसके तहत राज्य भर में पिछले 24 घंटे में 2170 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में […]

(असम-बाल विवाह)
inkhbar News
  • Last Updated: February 4, 2023 10:44:11 IST

गुवाहाटी। असम में बाल विवाद के खिलाफ सरकार ने सख्ती दिखाई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देश के बाद असम पुलिस ने बाल विवाह करने वालों के खिलाफ व्यापक मुहिम छेड़ा हुआ है। इसके तहत राज्य भर में पिछले 24 घंटे में 2170 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में दूल्हा, उसके परिवार वाले और विवाह कराने वाले पंडित और मौलवी शामिल हैं। असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके पास ऐसे 8,000 आरोपियों की एक सूची है।

बाल विवाह के 4,004 मामले दर्ज

इससे पहले गुरुवार को सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया था कि असम पुलिस ने राज्य में बाल विवाह के 4,004 मामले दर्ज किए हैं। 3 फरवरी से इन सभी के ऊपर एक्शन शुरू होगा। सीएम ने आगे बताया कि जो लोग भी बाल विवाह में शामिल होंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, अगर ऐसी शादी में कोई संतान पैदा हुई होगी तो शादी करने वाले पुरुष के खिलाफ POCSO के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

राज्य कैबिनेट ने लिया था फैसला

बता दें कि पिछले महीने ही राज्य की कैबिनेट ने फैसला लिया था कि बाल विवाह कुप्रथा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट में प्रस्ताव पास हुआ था कि 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले मर्दों के खिलाफ केस दर्ज होगा। ये केस यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज किया जाएगा।

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर ज्यादा है

गौरतलब है कि असम में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर काफी ज्यादा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के सर्वे में ये जानकारी सामने आई थी। माना जाता है कि बाल विवाह इसके पीछे मुख्य वजह है। यही कारण है कि असम सरकार ने राज्य की पुलिस को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया है।

IND vs AUS: न्यूजीलैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, जानिए पूरा शेड्यूल

IND vs AUS: गिल नहीं ये खिलाड़ी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कप्तान रोहित का बनेगा ओपनिंग पार्टनर