Inkhabar
  • होम
  • top news
  • BBC Documentary: हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दिखाई गई PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री, JNU में प्रोग्राम रद्द

BBC Documentary: हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दिखाई गई PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री, JNU में प्रोग्राम रद्द

नई दिल्ली। पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को केंद्र सरकार ने यूट्यूब और ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद भी यह डॉक्यूमेंट्री हैदराबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों को दिखाई गई। इसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अधिकारियों के पास एक शिकायत भी दर्ज कराई है। एबीवीपी का आरोप है कि हैदराबाद परिसर […]

(हैदराबाद यूनिवर्सिटी में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग)
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2023 11:11:35 IST

नई दिल्ली। पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को केंद्र सरकार ने यूट्यूब और ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद भी यह डॉक्यूमेंट्री हैदराबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों को दिखाई गई। इसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अधिकारियों के पास एक शिकायत भी दर्ज कराई है। एबीवीपी का आरोप है कि हैदराबाद परिसर में छात्रों ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) देखी। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जेएनयू में भी ये डॉक्यूमेंट्री दिखाई जानी थी लेकिन अब कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। मामले को संज्ञान में लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

जेएनयू में रद्द हुआ कार्यक्रम

बता दें कि, दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह भी 24 जनवरी को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) की स्क्रीनिंग करना चाहता था, लेकिन बाद में उन्होंने कार्यक्रम को रद्द कर दिया। जेएनयू प्रशासन का कहना था कि इस तरह की डॉक्यूमेंट्री से यूनिवर्सिटी कैंपस की शांति भंग हो सकती है।

गुजरात दंगो पर आधारित है

गौरतलब है कि, बीबीसी की ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ डॉक्यूमेंट्री (‘India: The Modi Question’ documentary) को लेकर भारत में विवाद जारी है। केंद्र सरकार की शिकायत के बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब और ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि, यह डॉक्यूमेंट्री अभी भी कई डार्क वेबसाइट्स पर मौजूद है। बीबीसी की यह डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगो (Gujarat Riots) पर आधारित है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार