Inkhabar
  • होम
  • top news
  • आम आदमी को बड़ी राहत! LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, जानें कितने घटे दाम

आम आदमी को बड़ी राहत! LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, जानें कितने घटे दाम

नई दिल्ली। आम आदमी के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आज महीने के पहले दिन यानी 1 अप्रैल 2023 को तेल कंपिनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की है। एलपीजी सिलेंडर को 92 रुपये सस्ता कर दिया गया है। बता दें कि, यह […]

(LPG Price Drop in Delhi)
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2023 08:31:28 IST

नई दिल्ली। आम आदमी के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आज महीने के पहले दिन यानी 1 अप्रैल 2023 को तेल कंपिनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की है। एलपीजी सिलेंडर को 92 रुपये सस्ता कर दिया गया है। बता दें कि, यह कमी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई है, वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी भी अपने पुराने कीमतों पर मिल रहे हैं।

अब इतने में मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दामों में 92 रुपये की कटौती दिल्ली में देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलेंडर 2,028 रुपये मिलेगा। एक साल पहले 1 अप्रैल 2022 को दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 2,253 रुपये में मिल रहा था। पिछले एक साल में इसकी कीमत में 225 रुपये की कमी हुई है।

घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

बता दें कि, 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,103 रुपये, वहीं, मुंबई में 1,129 रुपये, कोलकाता में 1,129 रुपये और चेन्नई में 1,118 रुपये में मिल रहा है। गौरतलब है कि, पेट्रोलियम कंपनियां हर नए महीने की पहली तारीख को एलपीजी, एटीएफ, केरोसीन तेल आदि की कीमतों की समीक्षा करती हैं और उनमें बदलाव करती हैं।

ये भी पढ़ें-

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “