Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Bollywood news: Bulli Bai ऐप पर भड़के जावेद अख्तर, पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

Bollywood news: Bulli Bai ऐप पर भड़के जावेद अख्तर, पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

मुंबई. बुल्ली बाई ऐप Bulli Bai App पर विरोध के स्वर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बार बॉलिवुड के दिग्गज लेखकर जावेद अख्तर Javed Akhtar ने सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ को लेकर आपत्ति जताई है। जावेद ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने […]

bulli bai app controversy
inkhbar News
  • Last Updated: January 4, 2022 09:16:34 IST

मुंबई. बुल्ली बाई ऐप Bulli Bai App पर विरोध के स्वर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बार बॉलिवुड के दिग्गज लेखकर जावेद अख्तर Javed Akhtar ने सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ को लेकर आपत्ति जताई है। जावेद ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी से वह स्तब्ध हैं।

क्या यही सब का साथ है ?

जावेद अख्तर ने बुल्ली बाई ऐप के साथ-साथ पिछले दिनों कानपुर और हरिद्वार मे हुई धर्म संसद को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि सौ महिलाओं की एक ऑनलाइन नीलामी की जा रही है। तथाकथित धर्म संसद, सेना और पुलिस समेत लगभग 200 मिलियन भारतीयों के नरसंहार की सलाह देती है। मैं अपनी और विशेष रूप से प्रधानमंत्री सहित हर एक की चुप्पी से हैरान हूं। क्या यही सब का साथ है ?

कई हस्तियां कर चुकी हैं ऐप का विरोध

जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर भी इस ऐप की निंदा कर चुके हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रशासन से आग्रह करते हुए लिखा था कि ये बहुत ही शर्मनाक है, आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। फरहान के अलावा स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी इस ऐप को लेकर अपनी आवाज मुखर की थी। दोनों अभिनेत्रियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने की मांग की है। बता दें कि इस ऐप को लेकर मुंबई पुलिस साइबर क्राइम ने बेंगलुरू से 21 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :

Kumar Vishwas on New Excise Policy: दिल्ली में पीने की उम्र घटाने पर विश्वास का तंज, किया 500 करोड़ की डील का खुलासा

CM Yogi Adityanath Attacked On Rahul Gandhi: अमेठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, बोले- जो एक्सीडेंटल हिंदू हैं, उन्हें खुद को हिंदू कहने का हक नहीं

 

Tags