Inkhabar
  • होम
  • top news
  • दिल्ली: आज फिर चला MCD का बुलडोजर, ख्याला रोड, श्याम नगर और विष्णु गार्डन में हटाया गया अतिक्रमण

दिल्ली: आज फिर चला MCD का बुलडोजर, ख्याला रोड, श्याम नगर और विष्णु गार्डन में हटाया गया अतिक्रमण

MCD बुलडोजर अभियान: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर चला. दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा आज ख्याला रोड, श्याम नगर और विष्णु गार्डन में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया. जिसमें अवैध निर्माण को हटाया गया। 63 लाख घरों पर बुलडोजर चलाएगी भाजपा दिल्ली नगर निगम द्वारा […]

अतिक्रमण विरोधी अभियान
inkhbar News
  • Last Updated: May 13, 2022 12:59:17 IST

MCD बुलडोजर अभियान:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर चला. दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा आज ख्याला रोड, श्याम नगर और विष्णु गार्डन में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया. जिसमें अवैध निर्माण को हटाया गया।

63 लाख घरों पर बुलडोजर चलाएगी भाजपा

दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की बड़े बुलडोजर अभियान की योजना है. सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है. दिल्ली में 63 लाख घरों पर भाजपा ने बुलडोजर चलाने की तैयारी की है. इनमें से 60 लाख कच्ची कॉलोनी और झुग्गी झोपड़ियां हैं।

बुलडोजर अभियान को हम रोकेंगे

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि इस प्रकार की बुलडोजर कार्रवाई का आम आदमी पार्टी कड़ा विरोध करती है. हमारी पार्टी का एक-एक विधायक इस वक्त जनता के साथ खड़ा है और चाहे जो भी हो जाए भाजपा बुलडोजर को हम रोकेंगे, फिर चाहे इसके लिए हमें जेल भी क्यों ना जाना पड़े।

कल भी यहां चला था बुलडोजर

बता दें कि इससे पहले गुरूवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने आज के.एन. काटजू मार्ग, रोहिणी और अमर कॉलोनी में बुलडोजर अभियान चलाया था. इसके साथ राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में आज दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया।

यह भी पढ़े:

एलपीजी: आम लोगों का फिर बिगड़ा बजट, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रूपये हुआ महंगा