Inkhabar
  • होम
  • top news
  • दिल्ली: साल के पहले दिन खौफनाक वारदात, लड़की की जिंदगी पर भारी पड़ी रईसजादों की दरिंदगी

दिल्ली: साल के पहले दिन खौफनाक वारदात, लड़की की जिंदगी पर भारी पड़ी रईसजादों की दरिंदगी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल के पहले दिन खौफनाक वारदात हुई है। पांच रईसजादे लड़कों ने एक लड़की को कार से कई किलोमीटर घसीटा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस दौरान मृतक लड़की के कपड़े भी फट गए। चार किलोमीटर तक घसीटा बताया जा रहा है कि लड़की की स्कूटी […]

(सांकेतिक तस्वीर)
inkhbar News
  • Last Updated: January 1, 2023 18:50:45 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल के पहले दिन खौफनाक वारदात हुई है। पांच रईसजादे लड़कों ने एक लड़की को कार से कई किलोमीटर घसीटा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस दौरान मृतक लड़की के कपड़े भी फट गए।

चार किलोमीटर तक घसीटा

बताया जा रहा है कि लड़की की स्कूटी की कार से टक्कर हो गई। इस दौरान लड़की कार के नीचे फंस गई। कार में बैठे पांच लड़कों ने चार किलोमीटर तक लड़की को घसीटा, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस को लड़की की लाश बिना कपड़ो के मिली। जानकारी के मुताबिक लड़की समारोह में काम करती थी।

पूरा मामला क्या है? जानिए

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली कि 1 जनवरी को सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर एक बलेनो गाड़ी में एक लाश बंधी हुई है। ये गाड़ी कुटुबगड की ओर जा रही है। इसके बाद जानकारी देने वाले ने पुलिस को कार का नंबर भी बताया। सूचना के आधार पर सुबह 4 बजकर 11 मिनट पर गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया।

न्यूड अवस्था में मिली बॉडी

जानकारी के मुताबिक इसी दौरान पुलिस को एक और पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉलर ने बताया कि कंझावला थाने इलाके में एक लड़की की न्यूड अवस्था में पड़ी हुई बॉडी मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को अस्पताल भेजा, जहां पर लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ी का सुल्तानपुरी इलाके में एक स्कूटी से एक्सीडेंट हो गया था। इसी बीच पेट्रोलिंग के दौरान एसएचओ को एक्सीडेंट की हालत में लड़की की स्कूटी भी मिल गई।

पांचो आरोपी पकड़े गए

गौरतलब है कि मामले की जांच में सामने आया है कि एक्सीडेंट के बाद मृत लड़की गाड़ी से घिसटती हुई काफी दूर तक गई, जिसकी वजह से उसके कपड़े फट गए। पुलिस ने पांचो आरोपियों को पकड़ लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव