Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Haapy New Year: सबसे पहले न्यूजीलैंड में मना नए साल का जश्न, इन शहरों में दिखा साल 2023 का आखिरी सूर्यास्त

Haapy New Year: सबसे पहले न्यूजीलैंड में मना नए साल का जश्न, इन शहरों में दिखा साल 2023 का आखिरी सूर्यास्त

नई दिल्लीः वर्ष 2023 अब खत्म होने वाला है। न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न भी शुरू हो गया है। भारत और कई अन्य देशों में आज रात 12 बजे के बाद नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इससे पहले सभी लोग इस बीते साल की अच्छी यादों को संजोने और बुरी यादों को भूलकर […]

Haapy New Year: सबसे पहले न्यूजीलैंड में मना नए साल का जश्न, भारत के इन शहरों में दिखा साल 2023 का आखिरी सूर्यास्त
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2023 18:39:09 IST

नई दिल्लीः वर्ष 2023 अब खत्म होने वाला है। न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न भी शुरू हो गया है। भारत और कई अन्य देशों में आज रात 12 बजे के बाद नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इससे पहले सभी लोग इस बीते साल की अच्छी यादों को संजोने और बुरी यादों को भूलकर एक नए साल के स्वागत के लिए तैयार हैं। देशभर में नए साल के स्वागत के लिए तैयारी जोरों से चल रही है। वहीं न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। नए साल का जश्न सबसे पहले ऑकलैंड में मनाया गया। लोगों ने आतिशबाजी के साथ नए साल का आगज किया।

 

वहीं भारत और दुनियाभर में आज रात 12 बजे के बाद नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इससे पहले सभी लोग इस बीते साल की अच्छी यादों को संजोने और बुरी यादों को भूलकर एक नए साल के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। देशभर में नए साल के स्वागत के लिए तैयारी धूमधाम से चल रही है। नए साल का जश्न सबसे पहले भारत के पूर्व में मौजूद देश- जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मनाया जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक शाम से ही इन देशों में नए साल का जश्न शुरू हो जाएगा।

भारत के इन शहरों में दिखा साल 2023 का आखिरी सू्र्यास्त

भारत के भी कई शहरों में आखिरी बार देखा गया साल 2023 का सूर्यास्त। जिसमें शामिल है भुवनेश्वर, श्रीनगर, अयोध्या, मुंबई, तिरुवनन्तपुरम, पणजी। बता दें कि भारत के अन्य कई शहरों में भारी ठंड के चलते कोहरे छाए रहने के कारण साल 2023 का आखिरी सूर्यास्त का दर्शन नहीं हो पाया। हालांकि पूरा देश नए साल के स्वागत करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ेः

PM MODI: साल 2023 में पीएम मोदी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, जी20 से लेकर मेलोनी तक रहीं चर्चाओं में

Ayodhaya airport: नवनिर्मित अयोध्या एयरपोर्ट की तस्वीरें मन मोह लेंगी, देखते रह जाएंगे