Inkhabar
  • होम
  • top news
  • हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यसभा चुनाव के लिए डाला वोट, दो सीटो के लिए मतदान जारी

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यसभा चुनाव के लिए डाला वोट, दो सीटो के लिए मतदान जारी

राज्यसभा चुनाव 2022: चंडीगढ़। देश के चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। जिसमें हरियाणा की दो सीटे शामिल है। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने राजधानी चंडीगढ़ में वोट डाला है। सतर्कता बरत रही कांग्रेस बता दें कि हरियाणा में मुख्य विपक्षी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2022 14:07:04 IST

राज्यसभा चुनाव 2022:

चंडीगढ़। देश के चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। जिसमें हरियाणा की दो सीटे शामिल है। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने राजधानी चंडीगढ़ में वोट डाला है।

सतर्कता बरत रही कांग्रेस

बता दें कि हरियाणा में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस चुनाव को लेकर काफी सतर्कता बरत रही है। फिलहाल कांग्रेस विधायक विधानसभा पहुंच रहे है। खबरों के मुताबिक सभी कांग्रेस विधायको के साथ  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hudda) के आवास पर आज सुबह बैठक हुई। जिसमें चुनाव को लेकर चर्चा हुई। 

अजय माकन जीत रहे हैं- दीपेंद्र

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे प्रत्याशी अजय माकन (Ajay Maken) जीत रहे हैं और हरियाणा विधानसभा में हमारी जितनी संख्याबल है उससे ज्यादा वोट उनके पक्ष में आज होगी, हमें ऐसा विश्वास है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भरोसा जताया है कि कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) ने कांग्रेस को वोट दिया है।

जानिए, क्या है चुनावी गणित

बता दें कि हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 31 वोटों की जरूरत होगी। सत्ताधारी दल बीजेपी (BJP) के पास अपने 40 विधायक हैं। जबकि सरकार में उसकी सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata Party) के पास दस विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के 31 विधायक हैं। इसके अलावा सात निर्दलीय, हरियाणा लोकहित पार्टी (Haryana Lokhit Party) का एक और इनेलो (INLD) का एक विधायक है।

16 सीटों पर मतदान

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) के तहत कुल 15 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होना था। लेकिन इसमें से 41 सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। इसके बाद 4 राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक की 16 सीटों पर आज मतदान होना है। इस चुनाव को लेकर सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। ये शाम 4 बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़े-

क्यों मुस्लिम देशों की आपत्ति पर भारत को तुरंत लेना पड़ा एक्शन, जानिए 5 बड़े कारण