Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Rajasthan: मकानमालिक को हनीट्रैप में फंसाया, मामले में 3 महिलाओं सहित 1 गिरफ्तार

Rajasthan: मकानमालिक को हनीट्रैप में फंसाया, मामले में 3 महिलाओं सहित 1 गिरफ्तार

Rajasthan Crime News राजस्थान: Rajasthan Crime दौसा में एक महिला ने अपने ही मकानमालिक के साथ शारीरक सम्बन्ध बनाये। फिर उसके बाद मकानमालिक को ब्लैकमेल कर 15 लाख रूपये मांगे। इस मामले में अभी तक 3 महिला समेत 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल दहला देने वाली घटना  राजस्थान के दौसा में एक […]

Honeytrap
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2021 13:45:43 IST

Rajasthan Crime News

राजस्थान: Rajasthan Crime दौसा में एक महिला ने अपने ही मकानमालिक के साथ शारीरक सम्बन्ध बनाये। फिर उसके बाद मकानमालिक को ब्लैकमेल कर 15 लाख रूपये मांगे। इस मामले में अभी तक 3 महिला समेत 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दिल दहला देने वाली घटना

 राजस्थान के दौसा में एक पुलिस ने ऐसी महिला को गिरफ्तार किया, जो गैर मर्दों के साथ पहले शारीरक सम्बन्ध बनाती है। और बाद में उन आदमियों को ब्लैकमेल कर पैसे मांगती है। और जो आदमी पैसे नहीं देते है, उन पर रेप का मामला दर्ज कर उन्हें जेल की धमकी देती है। दौसा कोतवाली के SHO लाल सिंह गुप्तेश्वर ने बताया कि रोड इलाके में रहने वाले बिल्लू सैनी निवासी रामपुरी कॉलोनी के साथ हनीट्रैप का मामला सामने आया।

मकानमालिक को प्रेमजाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल

बिल्लू सैनी ने अपने घर में ब्राह्मण महिला को किराये के लिए रूम दिया था। उस महिला का नाम रसाल था। उसने बाद अपनी प्रेम जाल में बिल्लू को फंसाया और बाद में अवैध सम्बन्ध बनाये। कुछ समय बाद महिला ने बिल्लू सैनी को धमकी देना शुरू कर दिया। बिल्लू को ब्लैकमेल कर 15 लाख की फिरौती मांगी।

हनीट्रैप मामले में बिल्लू को फंसाया 

कुछ समय बाद बिल्लू को हनीट्रैप में फंसाकर उसे ब्लैकमैल कर 15 लाख रूपये की मांग की। इस मामले में अकेले रसाल नहीं थी उसके साथ उसके कुछ साथी भी थे जो मिले हुए थे। उन साथियों के नाम मीरा , ममता , रामप्रसाद के नाम से पहचान हुई है। बिल्लू डर गया था जिससे वह अपने बेटे को बुलाकर 4 आरोपियों को 50-50 हज़ार रूपये दे दिए लेकिन बाकी के पैसे देने में खुद को असमर्थ पाया तो उसने पुलिस की सहायता ली।

कोतवाली थाने में जा कर 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस इन आरोपियों की छानबीन में जुट गई। और चारों आरोपियों को एक साथ गिरफ्तार कर लिया। जब चारों आरोपी गिरफ्तार हुए तब बिल्लू ने चैन की सांस ली। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इन आरोपियों से और भी कई मामले सामने आ सकते है।

ये भी पढ़ें :-

Aamrapali Dubey on pawan singh and khesari lal controversy: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के झगड़े पर आम्रपाली दुबे ने कही बड़ी बात

Experts Alert On Omicron तीन हफ्ते में देश में नए वैरिएंट की संख्या 1000 तक पहुंचने के आसार

 

Tags