Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Indian Airforce Day: आज 90 साल की हुई भारतीय वायु सेना, जानिए स्वर्णिम इतिहास की गौरवगाथा

Indian Airforce Day: आज 90 साल की हुई भारतीय वायु सेना, जानिए स्वर्णिम इतिहास की गौरवगाथा

Indian Airforce Day: नई दिल्ली। आज भारतीय वायु सेना का स्थापना दिवस है। आज ही के दिन 8 अक्टूबर 1932 को इसकी स्थापना हुई थी। पिछले 90 सालों में भारतीय वायु सेना ने कई ऐतिहासिक मिशन्स में हिस्सा लिया और एयर बैटल लड़ा है। युद्ध के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा बनाने में वायु सेना […]

(भारतीय वायुसेना)
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2022 12:49:30 IST

Indian Airforce Day:

नई दिल्ली। आज भारतीय वायु सेना का स्थापना दिवस है। आज ही के दिन 8 अक्टूबर 1932 को इसकी स्थापना हुई थी। पिछले 90 सालों में भारतीय वायु सेना ने कई ऐतिहासिक मिशन्स में हिस्सा लिया और एयर बैटल लड़ा है। युद्ध के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा बनाने में वायु सेना के जवानों का बड़ा योगदान है।

भारतीय वायु सेना का इतिहास

भारतीय वायु सेना की स्थापना जब 8 अक्टूबर 1932 को हुई, उस समय यह विश्व के बड़े-बड़े देशों मजबूत वायु सेना की तुलना में कुछ नहीं थी। स्थापना के समय देश के पास 6 RAF-ट्रेंड अधिकारी, 19 वायु सैनिक और इन्वेंट्री में 4 वेस्टलैंड IIA बाइप्लेन थे। लेकिन बीतते वक्त से साथ आज भारतीय वायुसेना की ताकत में काफी इजाफा हो चुका है और उसकी गिनती दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेना में होती है।

(भारतीय वायुसेना की पुरानी तस्वीर)

(भारतीय वायुसेना की पुरानी तस्वीर)

वायुसेना दिवस मनाने का उद्देश्य

भारतीय वायु सेना के लिए 8 अक्टूबर का दिन बेहद खास होता है। यह दिन वायु सेना के सभी जवानों को समर्पित होता है। इस दिन देश की सुरक्षा में दिए योगदान के लिए वायु सैनिकों को सम्मानित किया जाता है। भारतीय वायुसेना के जवान अपने कौशल और समर्पण से हर समय देश की रक्षा करते हैं।

(वायुसेना दिवस)

(वायुसेना दिवस)

विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना

बता दें कि अमेरिका, रूस और चीन के बाद विश्व की चौथी सबसे वायु सेना भारत के पास है। भारतीय वायु सेना में 1,70,000 पर्सनल और 1,500 विमानों हैं। वायु सेना दिवस का यह दिन सैनिकों के साथ-साथ पूरे देश को गर्व भर देता है। इस दिन सभी देशवासी वायु सेना द्वारा दिए गए बलिदान को याद करते हैं।

(भारतीय वायु सेना)

(भारतीय वायु सेना)

पाकिस्तानी सेना को चटाई थी धूल

गौरतलब है कि, भारतीय वायुसेना का शौर्य से भरा इतिहास रहा है। साल 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने अपना दमखम दिखाया था। 14 दिन चली इस जंग के बाद भारतीय वायुसेना को बहादुरी के लिए कई वीरता के सम्मान मिले। भारतीय वायुसेना के जवानों को 1 परमवीर चक्र, 13 महावीर चक्र और 113 वीर चक्र मिले थे।

(भारतीय वायुसेना की 1971 युद्ध की तस्वीर)

(भारतीय वायुसेना की 1971 युद्ध की तस्वीर)

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव