Inkhabar
  • होम
  • top news
  • केजरीवाल अब पंजाब में निकालेंगे तिरंगा रैली

केजरीवाल अब पंजाब में निकालेंगे तिरंगा रैली

पंजाब : Punjab  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनावी समागम में देश भक्ति का नया पैंतरा आज़माने वाले हैं। आप नेता भगवत मान ने इसकी जानकरी दी। दो दिवसीय दौरे पर हैं केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं। एक के […]

Kejriwal-National-flag-raily- केजरीवाल-अब-पंजाब-में-निक
inkhbar News
  • Last Updated: December 15, 2021 09:36:36 IST

पंजाब : Punjab 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनावी समागम में देश भक्ति का नया पैंतरा आज़माने वाले हैं। आप नेता भगवत मान ने इसकी जानकरी दी।

दो दिवसीय दौरे पर हैं केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं। एक के बाद एक चुनावी रैलीयों का दौर शुरू हो चुका है बुधवार केजरीवाल जालंधर पहुंच कर तिरंगा रैली का नेतृत्व करेंगे।

Inkhabar

केजरीवाल ने की पंजाब के लोगों से अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जालंधर वासियों से आग्रह किया है कि ज्यादा संख्या में शामिल हो और हाथ में तिरंगा और भारत माता की जय के साथ देशभक्ति के माहौल में रम जाए क्योंकि ये वक्त पंजाब के बदलाव लाने का है।

बड़े वादों से केजरीवाल की हुंकार

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के चुनावी माहौल में वादों की झड़ी लगाते हुए सरगर्मी पैदा कर दी है उन्होंने कहा की अगर इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है , तो बिजली-पानी सब फ्री रहेगा , हर महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे। साथ ही किसानों को लुभाने के लिए एमएसपी जैसे कानून को लेकर कानून बनाने की बात भी कही।

कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते आप प्रमुख

पंजाब में यूं तो चुनावी समागंम में आरोप प्रत्यारोप की भाषा चरम पर है लेकिन ऐसे माहौल में सबसे अधिक लुभाने वाले वादों के साथ साथ राजनीतिक पार्टियों में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल सबसे आगे निकल चुके हैं उन्होंने कांग्रेस मुख्यमंत्री चन्नी को बदल से भी बुरा बता दिया है तो वही भाजपा को देश का माहौल खराब करने वाली पार्टी बताया है।

यह भी पढ़े :

पुलवामा में आतंकी मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक को मार गिराया

Defense Minister Rajnath Singh ने कर्नल होशियार सिंह की पत्नी के पैर छूकर लिया आर्शिवाद

 

 

Tags