Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Kerala: वसूली से होगी भारत जोड़ो यात्रा? पैसे नहीं देने पर कांग्रेसियों ने गरीब सब्जी वाले को पीटा

Kerala: वसूली से होगी भारत जोड़ो यात्रा? पैसे नहीं देने पर कांग्रेसियों ने गरीब सब्जी वाले को पीटा

Bharat Jodo Yatra:  तिरुवनन्तपुरम। कांग्रेस पार्टी इस वक्त कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। इस पदयात्रा को देश की सबसे पुरानी पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 3500 किलोमीटर से अधिक लंबी इस पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी […]

Congress-Bharat Jodo Yatra
inkhbar News
  • Last Updated: September 16, 2022 13:02:18 IST

Bharat Jodo Yatra: 

तिरुवनन्तपुरम। कांग्रेस पार्टी इस वक्त कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। इस पदयात्रा को देश की सबसे पुरानी पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 3500 किलोमीटर से अधिक लंबी इस पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं।

इसी बीच केरल से आई एक खबर नें कांग्रेस की किरकिरी कर दी है। पार्टी पर यात्रा के लिए जबरन वसूली के आरोप लग रहे हैं। केरल के कोल्लम के एक सब्जी बेचने वाले दुकानदार ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनसे जबरन 2000 रूपये की मांग की थी।

2000 नहीं देने पर की तोड़फोड़

केरल के कोल्लम के सब्जी की दुकान चलाने वाले एस फवाज नामक व्यक्ति ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे भारत तोड़ो यात्रा में आर्थिक सहयोग करने के लिए कहा था। जिसपर उन्होंने 500 रूपया दिया, लेकिन फिर उन्होंने 200 रूपये की मांग की। इतने पैसे देने से मना करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकान में तोड़ फोड़ की और वहां रखी सब्जियों को फेंक दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई

बता दें कि मामला सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने तुरंत तीनों कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। केरल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरण ने ट्वीट कर बताया है कि जबरन वसूली करने वाले तीनों कार्यकर्ताओ को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी अपने विरोधियों के निशाने पर आ गई है।

वाह रे नकली गांधी- बीजेपी

कोल्लम में सब्जी वाले से जबरन वसूली के मामले में बीजेपी कांग्रेस के ऊपर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ट्वीट कर लिखा है कि ऐसे भारत को जोड़ेंगे नकली गांधी और कांग्रेसी। ईमानदारी से कमाई कर रहे एक गरीब सब्जी बेचने वाले को धमका कर वसूली से भारत जोड़ो यात्रा? वाह रे नकली गांधी।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना