Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Lata Mangeshkar : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत में सुधार, दुआओं के बीच जल्द आ सकती है घर

Lata Mangeshkar : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत में सुधार, दुआओं के बीच जल्द आ सकती है घर

Entertainment :- Lata Mangeshkar Health Update, भारत की शान और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) की हालत में अब सुधार आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जनवरी से एडमिट लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) फिलहाल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में ही एडमिट हैं। लेकिन डॉक्टर के अनुसार उनकी […]

Lata Mangeshkar
inkhbar News
  • Last Updated: January 20, 2022 09:36:03 IST

Entertainment :-

Lata Mangeshkar Health Update, भारत की शान और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) की हालत में अब सुधार आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जनवरी से एडमिट लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) फिलहाल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में ही एडमिट हैं। लेकिन डॉक्टर के अनुसार उनकी हालत में सुधार है। लता मंगेशकर को देश विदेश में सम्मान के लिए पुरस्कार मिल चुके हैं।

Inkhabar

बहन आशा भोसले ने करवाई थी पूजा

भारतीय संगीत को दुनिया भर में अपना मुकाम देने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) की हालत में सुधार के लिए उनकी बहन और संगीतकार आशा भोसले ( Asha Bhosle ) ने घर में भगवान शिव की पूजा करवाई थी। बहन आशा भोसले लता मंगेशकर से बहुत प्यार करती है।

Inkhabar

14 साल की संगीत की शुरआत, गाए 30 हजार से ज़्यादा गाने

Inkhabar

संगीत की मलिका और भारत की शान लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) ने भारत की संगीत दुनिया को नया आयाम दिया हैं। 92 वर्षीय लता जी ने 14 साल को उम्र में पहला गाना गया था।

Inkhabar

मोहम्मद रफी, किशोर कुमार से लेकर नए संगीतकारों के साथ लता जी ने 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उनकी आवाज़ में ” ए मेरे वतन के लोगों ” देश भक्ति गीत जब भी सुना जाता है तो आंखों से आंसू बर्बस निकल आते हैं।

Inkhabar

कैंडी अस्पताल ने जारी की हालत में सुधार की सूचना

लता मंगेशकर जी इस वक्त ICU में एडमिट हैं और पूरा देश उनकी सेहत के अच्छे होने की कामना कर रहा है। कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी के अनुसार, डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं और पहले से सुधार भी है फिर भी सभी चाहने वालों और देशवासियों की दुआएं चाहिए।

Inkhabar

भारत रत्न से लेकर दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा

लता मंगेशकर को संगीत की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश विदेश में सम्मान मिला है।

Inkhabar

वही भारत सरकार और संगीत का सबसे बड़ा पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देकर उन्हें सम्मान किया जा चुका है। यही नहीं उन्हे भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, ओर नाजाने कितने संगीत की दुनिया के पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

Inkhabar

इनख़बर आपकी बेहतर सेहत की कामना करता है और खूबसूरत ज़िंदगी में अपनी आवाज़ से एक बार फिर मंत्रमुग्ध होने की दुआ करता है।

Inkhabar

यह भी पढ़ें :-

India’s First Pregnant TV show Anchor : भारती सिंह बदलने जा रहीं हैं सामाजिक सोच, करेंगी प्रेगनेंट टीवी शो पर एंकरिंग

Pakistani Drone At Border अमृतसर में सीमा पर 200 मीटर अंदर मिला ड्रोन

Tags