Inkhabar
  • होम
  • top news
  • महाराष्ट्र: इस्तीफा दे सकते है मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एक बजे बुलाई कैबिनेट बैठक

महाराष्ट्र: इस्तीफा दे सकते है मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एक बजे बुलाई कैबिनेट बैठक

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत से बड़े उठापटक की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 40 से अधिक विधायकों के बागी होने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते है। जानकारी के मुताबिक शिवसेना प्रमुख ने दोपहर एक कैबिनेट की बैठक बुलाई है। जिसमें वो गठबंधन में शामिल […]

Uddhav Thackeray
inkhbar News
  • Last Updated: June 22, 2022 12:43:57 IST

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट:

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत से बड़े उठापटक की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 40 से अधिक विधायकों के बागी होने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते है। जानकारी के मुताबिक शिवसेना प्रमुख ने दोपहर एक कैबिनेट की बैठक बुलाई है। जिसमें वो गठबंधन में शामिल सभी बड़े नेताओं से मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा करेंगे। जिसके बाद वो इस्तीफा दे सकते है।

विधानसभा भंग होने के संकेत

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग होने के संकेत दिए है। राउत के ट्वीट से ये कयास लगाए जा रहे है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधानसभा भंग करने की सिफारिश स्पीकर से कर सकते है। उन्होंने अभी कुछ देर पहले अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से लिखा है कि ‘विधानसभा बर्खास्तगी की ओर महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम का सफर’। राउत के इसी ट्वीट को लेकर महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में विधानसभा भंग होने की चर्चाएं शुरू हो गई है।

गुवाहाटी पहुंचे 40 बागी विधायक

बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में इस वक्त कोहराम मचा हुआ। सत्ताधारी गठबंधन महा विकास अघाड़ी के 40 विधायक बागी बन गए है। जिसमें शिवसेना की 33 विधायक और निर्दलीय 7 विधायक शामिल है। सभी बागी विधायक पहले गुजरात के सूरत में स्थित एक होटल में रूके थे। इसी बीच खबर सामने आई है कि बुधवार तड़के सभी विधायक सूरत से गुवाहाटी पहुंच गए है। गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बागी शिवसेना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे पास 40 विधायक है।

असम पहुंचने के बाद बोले शिंदे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने असम पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि 40 विधायक यहां मौजूद हैं और हम सब बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और उनकी भूमिका को आगे ले जाना चाहते हैं। गौरतलब है कि महाविकास अघाड़ी सरकार में कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के बड़े नेता हैं। उन्हें पार्टी के बाहुबली नेताओं में शुमार किया जाता है। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद जब शिवसेना ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था तब शिवसेना और एनसीपीप विधायकों को एकजुट करने का काम एकनाथ शिंदे ने ही किया था।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें