Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Maharashtra: मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज का क्रू मेंबर निकला कोरोना संक्रमित, बीच रास्ते में फंसे 2000 यात्री

Maharashtra: मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज का क्रू मेंबर निकला कोरोना संक्रमित, बीच रास्ते में फंसे 2000 यात्री

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रसार से चिंतित राज्य सरकार ने बहुत सी पाबंदियां लगा रखी हैं। ऐसे मे नए साल New year का जश्न मनाने के लिए कुछ लोग कॉर्डेलिया क्रूज Cordelia Cruise जहाज पर सवार होकर मुंबई से गोवा जा रहे थे। लेकिन क्रूज पर मिले एक मेंबर के कोरोना पॉजिटिव पाए […]

Corona positive on cruise
inkhbar News
  • Last Updated: January 3, 2022 09:43:08 IST

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रसार से चिंतित राज्य सरकार ने बहुत सी पाबंदियां लगा रखी हैं। ऐसे मे नए साल New year का जश्न मनाने के लिए कुछ लोग कॉर्डेलिया क्रूज Cordelia Cruise जहाज पर सवार होकर मुंबई से गोवा जा रहे थे। लेकिन क्रूज पर मिले एक मेंबर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से सभी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिलहाल क्रूज को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है।

क्रूज पर सवार हैं 2000 यात्री

एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉर्डेलिया क्रूज पर करीब 2000 यात्री सवार हैं। क्रूज पर रैंडम हुई कोविड टेस्टिंग में क्रू मेंबर का पॉजिटिव केस मिलने से सभी यात्रियों और स्टाफ में हड़कंप मच गया है। फिलहाल सभी सवार लोगों की की जांच की जा रही है। जहाज पर मौजूद कोविड संक्रमित क्रू सदस्य को आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं अधिकारियों ने आरटी-पीसीआर की जांच का परिणाम आने से पहले किसी भी यात्री को जहाज से नहीं उतरने को कहा है।

बीच रास्ते फंसा क्रूज

मुंबई से गोवा के लिए निकला ये क्रूज वर्तमान में मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास खड़ा है। दरअसल कोरोना संक्रमित मरीज होने के कारण मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने क्रूज को गोवा में खड़ी करने की अनुमति नहीं दी है। हालांकि अभी तक सिर्फ एक ही क्रू सदस्य संक्रमित पाया गया है और बाकी सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

John Abraham: जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी हुए कोरोना संक्रमित: इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी !

Kejriwal Said in Lucknow : लखनऊ में बोले अरविंद केजरीवाल, खराब रहा यूपी का कोरोना प्रबंधन

 

 

Tags