Inkhabar
  • होम
  • top news
  • केंद्रीय कैबिनेट में किया गया बड़ा फेरबदल, अर्जुन मेघवाल बने नए कानून मंत्री

केंद्रीय कैबिनेट में किया गया बड़ा फेरबदल, अर्जुन मेघवाल बने नए कानून मंत्री

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 2024 के लोकसभा समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। बता दें, किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल की सलाह के बाद […]

कानून मंत्री
inkhbar News
  • Last Updated: May 18, 2023 10:59:08 IST

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 2024 के लोकसभा समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। बता दें, किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बदलाव को मंजूरी दी है। वहीं किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू- विज्ञान मंत्रालय दिया गया है।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार में मंत्रियों की समीक्षा का दौर जारी है, इसके अलावा अन्य मंत्रालयों के कामों की रिपोर्ट को तलब किया जा रहा है। इसके बाद ही सरकार की तरफ से कोई फैसला लिया जा रहा है। फिलहाल अभी तक अन्य मंत्रालयों के संबंध में जानकारी साफ नहीं है।