Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव का निधन, 82 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव का निधन, 82 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Mulayam Singh Yadav: गुरूग्राम। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। बता दें कि बीते 8 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। आईसीयू में विशेषज्ञ डॉकटरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। मशीनों के […]

Mulayam Singh Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: October 10, 2022 09:36:17 IST

Mulayam Singh Yadav:

गुरूग्राम। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। बता दें कि बीते 8 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। आईसीयू में विशेषज्ञ डॉकटरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी।

मशीनों के सहारे चल रही थी जिंदगी

बता दें कि इससे पहले मेदांता अस्पताल द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन बताया गया था कि मुलायम सिंह यादव की किडनी और फेफड़ा साथ नहीं दे रहा था। आईसीएयू में CRRT टेक्निक से उनका इलाज किया जा रहा था। उनके शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार बढ़ रहा था।

बड़े नेता पहुंचे थे मेदांता अस्पताल

गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए हर पार्टी के बड़े नेताओं का मेदांता अस्पताल में तांता लगा हुआ था। बीते बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अस्पताल पहुंचे थे, उन्होंने नेता जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की थी। इससे पहले राजद प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुलायम सिंह को देखने आ चुके थे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव