Inkhabar
  • होम
  • top news
  • बिना पासपोर्ट- वीजा के इंडिगो फ्लाइट से मुंबई से अबू धाबी पहुंच गया लोडर, अफसरों के फूले हाथ-पांव

बिना पासपोर्ट- वीजा के इंडिगो फ्लाइट से मुंबई से अबू धाबी पहुंच गया लोडर, अफसरों के फूले हाथ-पांव

मुंबई: Indigo Airline, मुंबई से अबू धाबी जाने वाली निजी इंडिगो एयरलाइन में एक अजीब घटना घटी। 12 दिसंबर को उड़ान भरने वाली फ्लाइट में एक लोडर को कार्गो कंपार्टमेंट में नींद आ गयी और वो सीधे अबूधाबी पहुंच गया। नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारयों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रविवार की रात […]

Indigo Airline
inkhbar News
  • Last Updated: December 16, 2021 14:12:38 IST

मुंबई: Indigo Airline,

मुंबई से अबू धाबी जाने वाली निजी इंडिगो एयरलाइन में एक अजीब घटना घटी। 12 दिसंबर को उड़ान भरने वाली फ्लाइट में एक लोडर को कार्गो कंपार्टमेंट में नींद आ गयी और वो सीधे अबूधाबी पहुंच गया। नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारयों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रविवार की रात विमान में सामान लादने के बाद, एयरलाइन का एक लोडर कार्गो कंपार्टमेंट में सामान के पीछे सो गया। गेट बंद होने तक किसी का ध्यान उसकी ओर नहीं गया। फिर फ्लाइट मुंबई से टेकऑफ करते हुए अबू धाबी लैंड कर गई। लोडर की नींद खुली तो वह अबू धाबी में था।

यात्री बनाकर वापस भेजा

अबुधाबी एयरपोर्ट के अधिकारियों को वह लोडर कार्गो कंपार्टमेंट में बंद मिला। उसकी तुरंत मेडीकल जांच कराई गयी जिसमें लोडर की शारीरिक एवं मानसिक हालत सामान्य पाई गई। बाद में आला अधिकारियों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद लोडर को उसी विमान से एक यात्री के तौर पर मुंबई वापस भेज दिया।

इंडिगो ने लापरवाह कर्मियों को ड्यूटी से हटाया

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है और कंपनी द्वारा इस बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। चूक कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में संलिप्त रहे एयरलाइन कर्मियों को जांच लंबित रहने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें :

Vijay Diwas 2021: पाकिस्तान के हाथ से ऐसे निकला बांग्लादेश, भारत के शूरवीरों के शौर्य को सलाम

Girl Played Game to Get Government Job: सरकारी नौकरी पाने के लिए 21 साल की लड़की ने 57 साल के युवक से की शादी

 

Tags