Inkhabar
  • होम
  • top news
  • जेल से निकलते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार पर बोला हमला, कहा- राहुल गांधी क्रांति लेकर आएंगे

जेल से निकलते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार पर बोला हमला, कहा- राहुल गांधी क्रांति लेकर आएंगे

पंजाब: कांग्रेस नेता और पूर्व किक्रेटर नवजोत सिंह सिद्धू आज जेल से रिहा हो गए हैं। दरअसल सिद्धू को 1988 के एक रोड रेज मामले में एक साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वो पटियाला की एक जेल में बंद थे। पटियाला जेल के बाहर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे, […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2023 18:43:13 IST

पंजाब: कांग्रेस नेता और पूर्व किक्रेटर नवजोत सिंह सिद्धू आज जेल से रिहा हो गए हैं। दरअसल सिद्धू को 1988 के एक रोड रेज मामले में एक साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वो पटियाला की एक जेल में बंद थे। पटियाला जेल के बाहर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे, जिन्होंने पटियाला जेल के बाहर ढोल-नगाड़े बजाकर सिद्धू का स्वागत किया। जेल से निकलने के बाद सिद्धू ने मीडिया से बात की।

सरकार पर बोला हमला

मीडिया से बात करते हुए नवजोत सिंह ने कहा कि अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है। साथ ही अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। आगे वो कहते हैं -पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो खुद कमजोर हो जाओगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा- इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है तो एक क्रांति भी आई है और मैं आज छाती ठोक कर कहता हूं इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी। वह सरकार को हिला कर रख देंगे।

दो महीने पहले ही हुई रिहाई

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सजा से दो महीने पहले ही जेल से रिहा हुए हैं। उनके वकील एचपीएस वर्मा का कहना है कि पंजाब प्रिजन रूल्स के अनुसार अगर किसी कैदी का बर्ताव अच्छा होता है तो उसे समय से पहले रिहा कर दिया जा सकता है। इस नियम के मुताबिक अगर किसी कैदी का व्यवहार अच्छा होता है तो हर महीने 5 से 7 दिन उसकी सजा कम होती जाती है।

शुक्रवार को ट्विटर पर दी जानकारी

नवजोत सिद्धू के ट्विटर हैंडल से कल (शुक्रवार) को उनकी रिहाई के बारे में जानकारी दी गई थी। सिद्धू 20 मई 2022 से पटियाला की जेल में बंद है। अब वो जेल से रिहा हो गए हैं।

पत्नी नवजोत कौर को स्टेज-2 कैंसर

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में कहा था कि उन्हें स्टेज-2 कैंसर है। सिद्धू की रिहाई को लेकर उन्होंने भी शुक्रवार को एक भावनात्मक ट्वीट किया। नवजोत कौर ने कहा, ‘पंजाब के लिए नवजोत सिंह सिद्धू का प्यार हद से ज्यादा है।

नवजोत सिद्धू का राजनीतिक करियर

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम है। ये राज्य की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे कांग्रेस से जुड़े। कांग्रेस पार्टी में इन्होंने अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली कि एक समय पार्टी ने कद्दावर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की इच्छा के विपरीत जाकर सिद्धू का समर्थन किया था।

एक साल से सजा काट रहे हैं सिद्धू

आपको बता दें, 1988 रोड रेज डेथ मामले में अमृतसर के पूर्व विधायक नवजोत सिंह सिद्धू सजा काट रहे थे। 35 साल पुराने केस में सिद्धू ने पटियाला की एक कोर्ट के सामने खुद को सरेंडर किया था जिसके बाद मई में उन्हें जेल भेजा गया था।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार