Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Petrol Diesel Rate Today: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें अपने शहर का हाल

Petrol Diesel Rate Today: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें अपने शहर का हाल

Petrol Diesel Rate Today नई दिल्ली, Petrol Diesel Rate Today देशभर में लगातार मंहगाई चरम पर है। मार्च महीने से अब तक 12 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके है। बीते दिन मुंबई में शिवसैनिकों ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था, हालांकि इसका असर सरकार पर होता हुआ नहीं दिख […]

Petrol Diesel Rate Today
inkhbar News
  • Last Updated: April 4, 2022 10:20:03 IST

Petrol Diesel Rate Today

नई दिल्ली, Petrol Diesel Rate Today देशभर में लगातार मंहगाई चरम पर है। मार्च महीने से अब तक 12 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके है। बीते दिन मुंबई में शिवसैनिकों ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था, हालांकि इसका असर सरकार पर होता हुआ नहीं दिख रहा है। आज तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर से बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सस्ते हुए हैं पर देश में घरेलू मोर्चे पर पेट्रोल और डीजल महंगे हो गए हैं.

राजधानी का ये है हाल

तेल ने कंपनियों ने आज राजधानी में पेट्रोल-डीजल के दामों में 40 पैसे की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 103.81, जबकि 1 लीटर डीजल की कीमत 95.07 हो गई है। इससे पहले कल दिल्ली में तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में 80-80 पैसे की बढ़ौतरी की थी।

आर्थिक राजधानी का बूरा हाल

बात करें आर्थिक राजधानी मुंबई कि तो यहाँ आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 42 पैसे की बढ़ौतरी की है, जिसके बाद 1 लीटर पेट्रोल की कीमत मुंबई में 118.83 हो गई है। वहीं डीजल भी 103.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

पिछले 14 दिनों में 12 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें ईंधन के दाम बढ़ने पिछले महीने 22 मार्च से शुरू हुए थे, जिसके बाद अब तक 14 दिनों में 12 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके है। कुल मिलालर देखें तो पिछले 14 दिनों में पेट्रोल-डीजल 8.40 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Political Crisis in Pakistan: इमरान की सिफारिश पर पाक राष्ट्रपति ने भंग की नेशनल असेंबली, 3 महीनें में होंगे चुनाव

1st Century Of IPL 2022: बटलर के एक IPL शतक ने लगा दी रिकॉर्डस की झड़ी