Inkhabar
  • होम
  • top news
  • प्रयागराज: हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर नोटिस चस्पा, चलेगा बुलडोजर

प्रयागराज: हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर नोटिस चस्पा, चलेगा बुलडोजर

प्रयागराज हिंसा: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को हिंसा के बाद अब जिला विकास प्राधिकरण (PDA) ने मुख्य आरोपी जावेद अहमद के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। प्रशासन ने उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है। अवैध रूप से निर्मित है घर प्रयागराज जिला विकास […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2022 11:54:30 IST

प्रयागराज हिंसा:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को हिंसा के बाद अब जिला विकास प्राधिकरण (PDA) ने मुख्य आरोपी जावेद अहमद के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। प्रशासन ने उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है।

अवैध रूप से निर्मित है घर

प्रयागराज जिला विकास प्राधिकरण ने जावेद अहमद के घर चस्पा नोटिस में लिखा है कि उसका घर अवैध रूप से निर्मित है। बताया जा रहा है कि आज जावेद के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि जावेद शुक्रवार को हुई पत्थरबाजी का मुख्य आरोपी है।

3 FIR, 91 गिरफ्तार

प्रयागराज में हुई हिंसा को लेकर अब तक कुल 91 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

उदाहरण बनेगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई हिंसा पर यूपी सरकार सख़्त रुख अपनाती नज़र आ रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कल रात लगातार तीन ट्वीट कर हिंसा पर कार्रवाई के बारे में बताया। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों पर ऐसी कार्रवाई होगी, जो असामाजिक सोच रखने वालों के लिए उदाहरण बनेगी।

गैंगस्टर एक्ट लगेगा

यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। हिंसा में शामिल दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और उनकी संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को जो क्षति हुई है उसकी वसूली भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

अब तक 304 गिरफ्तार

गौरतलब है कि हिंसा को यूपी में उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस के अनुसार 10 जून को राज्य में हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में अब तक कुल 304 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रयागराज से 91, सहारनपुर से 71, हाथरस से 51, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15 और अंबेडकरनगर से 34 लोग है और 13 FIR दर्ज हुई है।

ये भी पढ़े-

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें