Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Pune: पीजी में छोटे कपडे पहनकर घूमने पर लड़कियों को पीटा गया, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Pune: पीजी में छोटे कपडे पहनकर घूमने पर लड़कियों को पीटा गया, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Maharshtra : महारष्ट्र महारष्ट्र : महाराष्ट्र (Maharshtra) के पुणे में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना हैं कि कुछ आदमियों ने पीजी में रहने वाली लड़कियों के साथ माटपीट की है। यह मारपीट इसलिए की गई क्यूंकि पीजी की लड़कियां शॉर्ट्स पहनकर बाहर घुम रही थी। पुलिस 6 लोगों को इस मामले […]

Maharashtra
inkhbar News
  • Last Updated: March 5, 2022 12:12:35 IST

Maharshtra : महारष्ट्र

महारष्ट्र : महाराष्ट्र (Maharshtra) के पुणे में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना हैं कि कुछ आदमियों ने पीजी में रहने वाली लड़कियों के साथ माटपीट की है। यह मारपीट इसलिए की गई क्यूंकि पीजी की लड़कियां शॉर्ट्स पहनकर बाहर घुम रही थी। पुलिस 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है.

पीजी की लड़कियों को पीटा गया

पुलिस ने बताया कि यह मामला खराड़ी के रक्षक नगर का है. जहाँ पर कुछ लोगों ने पीजी की लड़कियों को शॉर्ट्स पहनकर बाहर घूमने के लिए चप्पलों से उनकी पिटाई की. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पीजी की मालकिन ने शिकायत दर्ज कराई

मिली जानकारी से बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़कियों पीजी में रहती है, और वह अलग अलग कंपनियों में जॉब करती है। पीजी की मालकिन ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उनके पीजी में रहने वाली लड़कियों को बुरी तरह से चप्पलों से पीटा गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद IPC की धारा 448, 323, 504, 506, 143, 147, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घर तोड़ने की दी धमकी

शिकायतकर्ता महिला ने बताया की वहां के कुछ लोग आए दिन लड़कियों के साथ किसी न किसी बात पर बहस बाजी करते रहते थे। लेकिन बुधवार रात तो वो लोग उनके घर पहुंच कर लड़कियों से झगड़ा करने लगे,

वे लोग झगड़ा इसलिए करने लगे क्योंकि लड़कियों छोटे कपड़े पहनकर बाहर घूमती है। उन लोगों का झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि आदमियों ने लड़कियों को चप्पलों से पीटा और उसके बाद घर तोड़ने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें :

Karan Kundra And Tejaswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच दूरियाँ हुई कम, पूल में करते दिखे रोमांस

Fight Between Two Sides in Kanpur Dehat : तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल, कुल्हाड़ी से हमला