Inkhabar
  • होम
  • top news
  • राहुल गांधी का संघ पर निशाना, जिन्होंने 52 सालों तक नहीं फहराया तिरंगा, वो चला रहे हैं ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम

राहुल गांधी का संघ पर निशाना, जिन्होंने 52 सालों तक नहीं फहराया तिरंगा, वो चला रहे हैं ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम

Rahul Gandhi: नई दिल्ली। केंद्र सरकार की हर घर तिरंगा मुहिम को लेकर विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच इसे लेकर सियासी युद्ध छिड़ा हुआ है। जहां एक तरफ बीजेपी का कहना है कि ये कांग्रेस राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लेकर राजनीति कर रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: August 4, 2022 11:00:29 IST

Rahul Gandhi:

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की हर घर तिरंगा मुहिम को लेकर विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच इसे लेकर सियासी युद्ध छिड़ा हुआ है। जहां एक तरफ बीजेपी का कहना है कि ये कांग्रेस राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लेकर राजनीति कर रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी भी बीजेपी और संघ पर तीखे प्रहार कर रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी और संघ परिवार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने साधा निशाना

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि इतिहास गवाह है, ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। राहुल ने आगे लिखा कि आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे।

जयराम रमेश ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरएसएस और उसके सरसंघचालक पर निशाना साधते हुए लिखा कि हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की डीपी लगा रहे हैं लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके ही परिवार तक ही नहीं पहुंचा। जिन्होंने 52 सालों तक नागपुर में अपने हेड क्वार्टर में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?

अधीर रंजन ने भी किया हमला

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने कभी तिरंगा को माना नहीं था। भाजपा आज़ादी के बाद तिरंगा के खिलाफ थी और यह लोग आज तिरंगा सामने रखकर हिंदुस्तान के आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हिंदुस्तान के लोग जानते हैं तिरंगा मतलब गांधी। इतिहास गवाह है कि आज़ादी की लड़ाई में भाजपा की क्या भुमिका रही है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण